🟥देवरिया

जनपद की प्रतिभाशाली गीतकार कवयित्री,स्वर साधिका व शिक्षिका अंजना मिश्रा को उनके शैक्षणिक एवं साहित्यिक योगदान के लिए साहित्य शक्ति संस्थान  रचनाकार मंच द्वारा वर्ष 2021 के काव्य भूषण सम्मान से नवाजा है।यह संस्थान प्रत्येक माह पूरे भारत के महिला/पुरूष रचनाकारो की रचनाएँ आमंत्रित करता है।उन रचनाओं की गहन समीक्षा और मूल्याकंन के बाद श्रेष्ठ रचनाकारो का चयन होता।इन्ही रचनाकारो के मध्य अंजना मिश्रा के रचना का चयन इस वर्ष संस्थान के निर्णायक मण्डल द्वारा किया गया है।यह संस्थान अहर्निश शिक्षा साहित्य और लोक कला को परिष्कृत परिमार्जित और परिवर्धित करने के लिए कृत संकल्पित है।कोरोना संकट के कारण एवं आदर्श आचार संहिता को देखते हुए यह सम्मान विगत दिनो साहित्य शक्ति संस्थान के संरक्षक मण्डल की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमति से एक भव्य अनलाइन साहित्यिक सम्मान समारोह मे शिक्षिका अंजना मिश्रा को यह सम्मान दिया गया।मंच की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अंजना मिश्रा को यह सम्मान साहित्यिक,शैक्षणिक एवं गायन विधा के क्षेत्र मे उल्लेखनीय उपलब्धियो के लिए दिया गया है।
हिन्दी कविता की सभी विधाओ पर समान रूप से लेखन कार्य करने, विविध रचनाओ का स्वतः स्वर सृजन करने, मंचो पर अपने कोकिल कण्ठ से सफलता पूर्वक स्वर देने, बेसिक शिक्षा परिषद के क्षेत्र मे निष्ठा पूर्वक अपने दायित्व का पालन करने,उत्कृष्ट और स्तरीय काव्य पाठ करने तथा देश-विदेश की विविध पत्र- पत्रिकाओ में निरंतर प्रकाशित होने जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियो के कारण संस्थान द्वारा इस सम्मान हेतु अंजना का चयन किया गया।देवरिया की धरती से पहली बार गीतकार कवयित्री व शिक्षिका अंजना मिश्रा को यह सम्मान दिया है।इसके पूर्व इस संस्थान द्वारा अंजना की रचनाओं और लेखों को समय-समय पर प्रशंसा के साथ प्रकाशित भी कर चुका है।
अंजना मिश्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के भाटपाररानी तहसील के अन्तर्गत ग्राम सोहनपार की निवासी हैं।विद्यार्थी जीवन से ही अंजना की रूचि शिक्षा और साहित्य के प्रति रही है।इन्होने बताया कि मनोयोग से शिक्षण कार्य करते हुए बेहतर ढंग से साहित्य,संगीत और कला के क्षेत्र मे योगदान सुनिश्चित करना ही लेखन का उद्देश्य है।विद्यालय समय और गृहकार्य कार्य के बाद जो समय मिलता है उस दौरान गीत,कविता,मुक्तक, कहानी,समीक्षा आदि लिखने के साथ विविध रचनाओ के स्वर,लय,ताल,राग-रागिनी आदि का अभ्यास भी करती हैं।
वर्तमान में यह बेसिक शिक्षा परिषद जनपद देवरिया मे भाटपाररानी विकास खण्ड के अन्तर्गत स्थित कम्पोजिट  विद्यालय भाटपाररानी पर वतौर बेसिक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।
इस सम्मान के मिलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया श्री संतोष कुमार राय जी,खण्ड शिक्षा अधिकारी हरिओम तिवारी जी,मा0विधायक बरहज सुरेश तिवारी जी,प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र जी,जिला स्पोर्ट्स  आफीसर केके पाण्डेय जी,प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक प्रचार मंत्री विजय कुमार सिंह जी,अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0राजेंद्र नाथ त्रिपाठी जी,शिक्षा मित्र संघ के जिला संरक्षक संजय पाण्डेय जी, साहित्य शक्ति संस्थान के संरक्षक वीरेन्द्र मिश्र बिरही जी,बृन्दावन राय सरल जी,वीनू शर्मा,एआरपी आमोद कुमार सिंह जी,अमित शर्मा,विपिन दुबे,अजय कुमार सिंह,डा0पंकज-प्राणेश,देवरिया सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम शुक्ल,शशिभूषण मिश्र द्वारिका मिश्र,गरिमा,गौरव,राघवेंद्र पांडेय,मधुकर मिश्र,अतुल मिश्र, मानवेंद्र मिश्र,अमित परिजात सुभाष चंद्र,आकृति विज्ञा अर्पण राजा मिश्र जी वरिष्ठ शिक्षिका सुमन शुक्ला,रमेश चंद्रा,सतीश त्रिपाठी,शशिरंजन शुक्ल ‘सेतु’ उदय नारायण सिंह संजीव सिंह,शुशांत शर्मा जी ब्रजेश मिश्र,शुक्ल आदि ने बधाई दी है।