🟥गोरखपुर दिनांक 15 अगस्त 2023

आज सरदार वल्लभ भाई पटेल मूर्ति परिसर ,काली मंदिर गोलघर गोरखपुर में आज़ादी का जश्न *स्वतंत्रता दिवस* के रूप में मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि *इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन* के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो रज़ी,अध्यक्षता शहाब हुसैन एवं विशिष्ट अतिथि *भारतीय सेना के कैप्टन कुमार अरुण सिंह* पूर्व महापौर सत्या पाण्डेय, सुभाष दुबे,जटाशंकर गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह ,अंतरराष्ट्रीय गायक व प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव ,शिवेंद्र पाण्डेय आदि रहें। कैप्टन कुमार अरुण सिंह व
पूर्व महापौर सत्या पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया कार्यक्रम की शुरुआत की तथपश्चात सुभाष दुबे के निर्देशन राष्ट्रगान प्रारंभ किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मो रज़ी ने अपने संबोधन में बताया कि भारत के इतिहास में और हर भारतीय नागरिक के जीवन में 15 अगस्त सबसे महत्वपूर्ण दिन है। यही वह दिन है जब भारत को 200 सालों की अंग्रेजों की दासता से मुक्ति मिली थी। 15 अगस्त 1947 के दिन हमारा देश गुलामी की बेड़ियों को काटकर ब्रिटिश शासन के चंगुल से आजाद हुआ था। इसके बाद यह दिन भारत के स्वर्णिम इतिहास में अंकित हो गया।
पूर्व महापौर सत्य पाण्डेय व सुभाष दुबे ने सभी को इस पर्व की मुबारकबाद दी और बताया कि मैं उन सभी बहादुर दिलों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया।” उपाध्यक्ष शहाब हुसैन ने उपस्थित सभी को लड्डू वितरण कर मुँह मीठा करवाया। और अपने संबोधन में बताया की भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली और वह 2023 में अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए तैयार है। इस वर्ष को भारतीय स्वतंत्रता की 76वीं वर्षगांठ माना जा सकता है क्योंकि पहली वर्षगांठ वास्तविक वर्ष यानी 1948 से एक वर्ष पहले मनाई गई थी। यह हम सभी भारतीयों को गौरवान्वित करने वाला पर्व है जिसे सभी को हर्षउल्लास के साथ मनाया जाने का अपना अलग ही मज़ा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवेंद्र पाण्डेय ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की सुभकामनए दी और स्वत्रंता दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। अंत मे जिला अध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष मो रज़ी, उपाध्यक्ष शहाब हुसैन, इंडियन आर्मी से कैप्टन कुमार अरुण सिंह, पूर्व महापौर सत्या पाण्डेय, केंद्रीय संरक्षक सुभाष दुबे, राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवेंद्र पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष (उ0प्र0)उमाशंकर बर्मा प्रदेश अध्यक्ष (महाराष्ट्र)राकेश श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष( लखनऊ) फ़राज़ खान,महामंत्री ओमप्रकाश यादव (नई दिल्ली) महानगर अध्यक्ष अनिल जायसवाल,बी डी अंसारी,अंजुम तारिक,वसीम खान,हाजी एस के हुसैन,विनोद कुमार श्रीवास्तव, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गुलाम सरवर,डॉ राशिद हुसैन,मेहंदी हसन, एडवोकेट अनीस साहब, आदि सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं,और इण्डियन जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार सेराज कुरैशी, ए के मिश्रा, जटाशंकर गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह,अल्फलाह (एन जी ओ) के अफरोज अहमद, राष्ट्रीय धावक अरुण भ्रमचारी ,सन्नी,फहीमुद्दीन खान,इंडियन आर्मी अरुण कुमार सिंह, कार्रआर मिर्जा, एडवोकेट अशोक कुमार मिश्रा, एडवोकेट नजमुल मारुफी, एडवोकेट संजय श्रीवास्तव ,आशीष श्रीवास्तव, मोहम्मद अहमद ,मनीष गुप्ता रियाजुद्दीन खान, राजेंद्र प्रसाद, सुशील अग्रहरी ,एडवोकेट सद्दाम हुसैन, नासिर अली ,मीडिया सेल से तनवीर आलम, फैसल हुसैन आदि भारी संख्या में उपस्थित हुए सभी को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।