चेयरमैन के आवास पर आयोजित हुआ कार्यक्रम*

✍️विनय कुमार गुप्ता।

🟥रुद्रपुर देवरिया। रुद्रपुर नगर पंचायत के गोला वार्ड बूथ संख्या 213 पर चेयरमैन सुधा निगम व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठेलाल निगम के कैम्प कार्यालय पर मेरा बूथ-सबसे मज़बूत संवाद कार्यक्रम के वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकर्ताओ ने संबोधन सुना और प्रधानमंत्री के संदेश बूथ पर सम्पर्क, जनता से संवाद सेवा ,सम्बन्ध तथा जनता के समर्थन के माध्यम से देश को शक्तिशाली बनाने के आह्वान पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी से जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बलबूते अपने मिशन में सफल हो रही है प्रधानमंत्री ने हर बूथ को मजबूत कर जीत का मंत्र दिया है। क्षेत्रीय प्रभारी छट्ठेलाल निगम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपने को गौरवशाली है जिनके बलबूते आज प्रधानमंत्री देश का विकास कर भारत को मजबूत और विश्व मे शक्तिशाली बना रहे है। इस अवसर पर
जिला मंत्री श्री महेश मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष मदन मोहन गुप्त, कौशल किशोर सिंह, जय बहादुर गौतम, मोहन उपाध्याय ,ई सुशील चंद्र, जय राम पासवान,परशुराम गुप्त, सुशील मद्धेशिया, राजन चौधरी, ओम प्रकाश जयसवाल, जितेन्द्र गुप्ता हरि ओम कारूष, मुकेश विश्वकर्मा, राजन चौधरी, मनोज निगम, सुशील निगम, अनिल पांडेय, उत्कर्ष रावत, घनश्याम निगम, गिरेन्द्र चौरसिया, सुधीर जी, जय गोविन्द प्रजापति, शिवम् श्रीवास्तव, भीम सोनकर, डिम्पू चौबे, गोरख सोनकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।