🔴बरहज देवरिया जनपद के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 342 बरहज से समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल के लिए वोट की अपील करते हुए तमाम सक्रिय कार्यकर्ता डोर टू डोर जनसंपर्क करते हुए समाजवादी पार्टी के यूथ ब्रिगेड लोहिया वाहिनी एवं तमाम कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क में जुड़े हुए हैं आज सोनुघाट,सुकरौली,परासिया भंडारी,चक सराय बदलदास,पिपरा चंद्रभान,सुबीखर,नदौली,पिपरा मिश्र,बाबू बभनी ,पचौहा,हरखौली, शाहपुर,बैरौना, गड़ेर ग्राम सभा में जन संपर्क करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता युवा नेत्री गुंजन यादव , ग्राम प्रधान अमरेंद्र यादव ,पूर्व प्रमुख विजय प्रताप यादव,पूर्व प्रमुख संजय शाही,विवेक शाही ने समाजवादी पार्टी के मतदान करने की अपील की। और सभी ने यह भरोसा दिलाया कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बन रही है सभी ग्रामवासी मिलकर एक साथ अखिलेश यादव की जयकारे लगाए। मुरली मनोहर ने कहा शासन के गलत नीतियों के कारण आज जनता महंगाई,भ्रष्टाचार से परेशान है। राज्य की सरकार समाज और नव जवानों को भ्रमित करने का काम रही है।माननीय अखिलेश यादव ने सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाल करने की बात कही है। संजय शाही,विनोद यादव, बेचू लाल चौधरी ,अंबिका चौधरी ,दुर्गेश यादव,रवि प्रकाश यादव,धर्मेंद्र गौड़,गोपाल यादव,विवेक मद्धेशिया,विवेक शाही ,मिर्तुंजय यादव सुशील गौड़,सुभाष शर्मा उपस्थित रहे।