निकाय चुनाव को लेकर हुई समीक्षा बैठक*

✍️विनय कुमार गुप्ता।

🟥प्रतिनिधि रुद्रपुर देवरिया

सोमवार को निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी रुद्रपुर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक हरि मैरेज लान में मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अंतर्यामी सिंह ने कहा की निकाय चुनाव में सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदरियो को समझते हुए पार्टी को सभी बूथों पर मजबूत करे, उन्होंने कहा कि भाजपा विचार धारा की पार्टी है अन्य दलों की तरह किसी व्यक्ति विशेष की पार्टी नही हैं। भाजपा कार्यकर्तों के दम पर हम हर एक सीट को जिताने का काम करेंगे। सभी वार्डो के बूथों पर भाजपा का कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ेगा पार्टी सभी कार्यकर्ताओं का पार्टी सम्मान करती हैं।
निकाय चुनाव प्रभारी हरेन्द्र जायसवाल ने कहा मोदी व योगी जी द्वारा संचालित विकास कार्यो के दम पर इस बार निकाय चुनाव में पार्टी शतप्रतिशत जीत हासिल कर ट्रीपल इंजन की सरकार बनाएगी और रुके विकास को और गति देगी। संयोजक अरविंद शुक्ला ने भी सभी वार्डो के अंतर्गत कार्यकर्ताओं के बारे में विस्तृत चर्चा की और पार्टी नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल करने का आह्वान किया
बैठक में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती उषा पासवान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व चेयरमैन छट्ठेलाल निगम, शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक रमेश सिंह, महेश मणि, अनिल कुमार पांडेय, क्षेत्रीय मंत्री विनोद गुप्ता, राजीव गुप्ता, महेश मणि,जनार्दन रॉव,कौशल किशोर सिंह, रमेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, गुप्ता,शिवम श्रीवास्तव,अनिरुद चौधरी,रामप्रवेश पटेल,अजय जायसवाल,अनिल पांडेय,श्रवण वर्मा,रजत गुप्ता,निखिल गुप्ता, मनीष गुप्ता ,तेजप्रताप,अंशुल त्रिपाठी ,रामसुधारे पासवान,जय बहादुर जी, परशुराम गुप्ता,बिनोद सोनकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जितेंद्र गुप्ता ने किया