✍️ तौफ़ीक़ खान

🔴वाराणसी की जानी मानी संस्था कार्निवाल ग्रुप ऑफ आर्ट्स के कलेण्डर की लॉन्चिंग शहर की मशहूर मॉडल एम.आर.एस इंडिया 2021 विजेता सचदेवा जी,जो कार्निवाल कैलेंडर की ब्रांड अम्बेसडर है ,ने किया।विशिष्ठ अतिथियों में राष्ट्रीय सनातन संघ/जिला अध्य्क्ष श्रीमती पूनम मिश्रा;नेहा अग्रवाल,समाज सेविका;प्रतिमा कपूरिया जी,समाज सेविका;शुष्मा सिंह जी,वरिष्ठ पत्रकार;सरोज यादव जी,समाज सेविका;नीला विशालक्ष्मी जी,मनोचिकित्सक रही। पूर्वांचल में ये पहली बार हुआ कि,मॉडलिंग आधारित फैशन कैलेंडर इतनी बड़ी संख्या में प्रकाशित हुआ है, जिसमे छोटे बच्चो, महिलाओ व पुरषो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। संस्था ने मॉडलो को पोर्टफोलियो भी दिया और वर्कशॉप सर्टिफिकेट भी प्रदान किये।सभी काफी उत्साहित थे। संस्था के डायरेक्टर व बनारस फोटोग्राफी के संस्थापक श्री वैभव शर्मा ने सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाये दीं । साथ मे मेकअप आर्टिस्ट नेहा गर्ग, कैलेंडर ऑर्गेनाइजर गौरव श्रीवास्तव व कैलेंडर कंपोजर सद्दाम सिद्धिकी भी शामिल रहे।