🛑उमानाथ यादव –

⭕रायबरेली – कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के गौरा ब्लाक के जलालपुर धाई से गोंडा,वीक चारुहार होते हुए रसूलपुर धारावा एवं ऊंचाहार ब्लॉक के अकोड़िया से आयमा जहानिया,निगोहा,शुक्लपुर होते हुए

गंगश्री में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए जहां नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए अतुल सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश की एकता और अखंडता के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं। देश की संवैधानिक संस्थाओं को बचाना और लोकतंत्र की रक्षा के लिए राहुल गांधी जी

के साथ यात्रा में लाखों लोग शामिल हो रहे हैं। आज लोग बेरोजगारी,महंगाई से बहुत परेशान है, 2024 राहुल गांधी जी को देश का प्रधानमंत्री बनते ही देश का चौमुखी विकास कराया जाएगा।श्री सिंह ने कहा कि रायबरेली का जो अभूतपूर्व विकास हुआ है सब गांधी परिवार की देन है, गरीबों एवं जरूरतमंदों के हर सुख-दुख में सोनिय जी

प्रियंका जी खड़ी रहती हैं और सभी कार्यकर्ताओं को गरीबों और वंचितों की सेवा के लिए प्रेरित करती रहती हैं। इसके बाद श्री सिंह ने ग्राम में झरहा में बचोले सिंह एवं अंशुमान सिंह द्वारा आयोजित कंबल वितरण समारोह में पहुंचकर सैकड़ो जरूरतमंदो को कंबल एवं शाल वितरित किया। श्री सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा करना हम सबका कर्तव्य है मैं हमेशा

ऊंचाहार की जनता के साथ खड़ा रहता हूं। इसके बाद लोगों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी महेश शर्मा, गौरा अध्यक्ष दल बहादुर सिंह, ऊंचाहार अध्यक्ष शंभू पाल, वरिष्ठ नेता शैलेंद्र सिंह, युवा नेता अरुणेश सिंह, युवा नेता आशीष शुक्ला, रमेश यादव, अमर यादव, रमेश मौर्य, प्रधान मोबीन, प्रधान मनीष गौतम, प्रधान प्रतिनिधि अक्षय सरोज, अभिषेक दिवाकर, कृष्णमूर्ति शुक्ला, राजू सिंह, राघवेंद्र सिंह, भोला साहू, सत्येंद्र यादव, रेखा विश्वकर्मा, नूरुल निशा, गुड्डी देवी, अनीता सरोज, मोहम्मद अकबर, धुन्नी द्विवेदी, चन्द्रिका सिंह, केदारनाथ सिंह,

लव कुश सरोज, कमलेश पाल, अशोक यादव, वृंदावन विश्वकर्मा, रतीलाल सोनकर, जयकारा पाल, नरेंद्र बहादुर सिंह, अमरपाल सिंह, प्रदीप अग्निहोत्री, शैलेन्द्र त्यागी, जगदीश तिवारी, शीतला प्रसाद शर्मा, निखिल यादव, अर्जुन चौधरी, प्रदीप कुमार आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।