🔺देवरिया।आज सोनूघाट चौराहे से गोपलापुर तक ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” कार्यक्रम के तहत कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में प्रतिज्ञा पदयात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया।विधानसभा क्षेत्र बरहज की प्रतिज्ञा पदयात्रा में बड़ी तादाद में शामिल महिलाओं ने सरकार विरोधी नारे लगाये एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं के जारी प्रतिज्ञा पत्र का वितरण किया।पदयात्रा की शुरुआत करते हुए करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के सच्चे सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।हमारी नेता प्रियंका गांधी महिलाओं के लिए एक ऐसा वातावरण बनाना चाहती हैं जहाँ उनकी अभिव्यक्ति को बंधनमुक्त और असीमित आकाश मिल सके।इस लक्ष्य के साथ कांग्रेस गृहिणियों, कालेज की लड़कियों, आशा व आंगनबाड़ी बहनों, स्वयं सहायता समूह की बहनों शिक्षिकाओं एवं प्रोफेशनल महिलाओं की आवाज बनेगी। कांग्रेस पार्टी राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं की संपूर्ण भागीदारी का समर्थन करती है।महिलाओं की इस राजनीतिक शक्ति से ही उत्तर प्रदेश का भविष्य बदलेगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए जो प्रतिज्ञाएं जारी की है उसमें चुनाव के टिकट में महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत हिस्सेदारी, सालाना तीन गैस सिलेंडर मुफ्त, नये सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40 प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति, आंगनबाड़ी एवं आशा बहुओं को 10 हजार रूपये प्रतिमाह का मानदेय, छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्कूटी,महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा,1000 प्रतिमाह वृद्धा-विधवा पेंशन, प्रदेश में विरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय मुख्य हैं।इन सभी प्रतिज्ञाओं को उत्तर प्रदेश में सरकार बन जाने के बाद पार्टी पूरा करेगी। पदयात्रा में महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष शहनाज जफर, जुलेखा खातून, मधु शर्मा, रीता देवी, निर्मला वर्मा,जयदीप त्रिपाठी, सीमा देवी, विद्यावती,रीना देवी,सुनील द्विवेदी, आलोक त्रिपाठी, अब्दुल जब्बार, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, कमलेश मिश्र,मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, शिवशंकर सिंह,शिवाली खरवार, लीलावती, मुन्नी देवी, फूलमती, कृष्णावती, संगीता देवी, मोनिका देवी, रम्भा देवी,सुखिया देवी, बेबी,नीता,गायत्री देवी,मंजू देवी आदि शामिल रहीं।