✍️वीरेंद्र सिंह

🟥अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया। इस मौके पर आज़ादी के शहीदों और आंदोलनकारियों को याद किया।

उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच श्री सिंघल शहीदों को नमन करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। इसलिए जनता का दर्द आज भी कांग्रेसियों के दिलों में है। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार देश को जाति धर्म में बांटने की कोशिश कर रही है।
सिंघल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा देश की आज़ादी के लिए 9 अगस्त 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत की गई थी। जिसमें देश के लाखों लोगों ने भाग लिया और देश को आज़ाद कराया। उन्होंने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन में गांधी जी ने करो या मरो का नारा दिया था। उन्होंने कहा कि भारत की आज़ादी में कई क्रांतिकारी योद्धाओं ने अपनी जान न्योछावर कर अमूल्य योगदान दिया और अंग्रेजों भारत छोड़ो अभियान इसी अगस्त महीने में शुरू किया था। इसलिए यह दिन बेहद खास है।
जब अंग्रेजों भारत छोड़ने को तैयार नही थे, तब महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन चलाने का निर्णय लिया था
5 स्वतंत्रता सेनानियों ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन का विशेष रुप में नेतृत्व किया जिसमे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की ‘ग्रैंड ओल्ड लेडी’ के रूप में मशहूर अरुणा आसफ अली लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थीं, जो गांधीजी के ‘करो या मरो’ आह्वान पर भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल हुईं। उन्होंने 1942 में गोवालिया टैंक मैदान में तिरंगे भारतीय झंडे को फहराया, जिसके बाद ब्रिटिश पुलिस ने उनके खिलाफ तलाशी अभियान चलाया।
इसके बाद उन्होंने एक अंडरग्राउंड रेडियो स्टेशन में छिपकर आंदोलन का नेतृत्व किया आंदोलन में जयप्रकाश नरायन, बीजू पटनायक, ऊषा मेहता व राम मनोहर लोहिया ने अंग्रेजो को भारत छोड़ने को सोचने पर विवश कर दिया,
आज क्रांति दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी ने 11वरिष्ठ कांग्रेस जनों को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष योगेंद्र मिश्र,फरहान वारसी,श्रीमती मनीषा अध्यक्ष नगर पालिका जायस,नरसिंह बहादुर सिंह, परमानंद मिश्र,रजवाड़ी प्रसाद, देवेंद्र सिंह,रामबरन कश्यप उपस्थित रहे,