🛑उमानाथ यादव-

🟥रायबरेली- कांग्रेस नेता अतुल सिंह ने राही ब्लाक के परौरा,पितम्बरपुर,सेमरा,ताला,मेजरगंज आदि गांव में नुक्कड़ सभा एवं चौपाल लगाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया एवं जन समस्याएं सुनी।इस संर्पक के मौके पर श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों के साथ खड़ी रहती है।श्रीमती सोनिया गांधी हमेशा झुग्गी

 

झोपड़ियों में रहने वाले लोगों की चिंता करती हैं,वर्तमान में मोदी सरकार को विकास से कोई लेना-देना नहीं है।सिर्फ़ योजनाओं का नाम बदलने का काम सरकार कर रही है श्री सिंह ने कहा कि जिन लोगों को कांग्रेस ने बनाया,उनको कांग्रेस या गांधी परिवार के बारे में कहने का कोई अधिकार नहीं है।आज रायबरेली की पहचान गांधी परिवार से होती है,रायबरेली का अभूतपूर्व विकास कांग्रेस ने कराया है,रायबरेली जिले में एम्स जैसा बड़ा आधुनिक अस्पताल है,एनटीपीसी है,रेल कोच है,आईटीआई है व निफ्ट जैसे बड़े कारखाने रायबरेली की धरती पर है,यह सब गांधी परिवार की देन है।श्री सिंह ने कहा कि भाषण देने से कुछ नहीं होता,जो विकास करता है उसके साथ ही जनता का आशीर्वाद होता है।श्री सिंह ने कहा कि हमेशा मेरा प्रयास रहता है कि लोगों की समस्याओं को कैसे पूरा कराया जाए और जनता का विकास कैसे हो।आज देश में राहुल गांधी के नाम की आंधी चल रही है,2024 में राहुल गांधी जी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे,ऐसा देश की जनता ने मन बनाया है।2024 में कांग्रेस के सरकार बनते ही देश और प्रदेश का चौमुखी विकास होगा।श्री सिंह ने पौधरोपण कर लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की।इसके बाद श्री सिंह ने ताला निवासी सीआरपीएफ के जवान पवन सरोज की ड्यूटी के दौरान आकस्मिक मृत्यु के उपरांत घर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी शोक शंवेदना व्यक्त की व हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता डीएन पाठक,युवा नेता मोहित सिंह,सतीश सिंह,गजाधर सिंह,विनोद सिंह,आशीष शुक्ला,अनिकेत सिंह,राजेश सिंह,जयदीप सिंह,जितेन्द्र सिंह चौहान,जयचंद सिंह,रमेश सिंह,अनुज सिंह,कुलदीप सिंह,गिरीश निर्मल,राम बहादुर यादव,श्री नारायण सिंह,वीरेंद्र सिंह,रामधनी,कुलदीप यादव,कुलदीप सिंह,शिव शंकर सिंह,पूरन सिंह,रोहन लाल गौतम,दिनेश कुमार सिंह,जगदीश यादव,रवि सिंह,रामदुलारे सरोज,लाल बहादुर मौर्य,सुनील तिवारी,रतिपाल यादव,शैलेंद्र सिंह,मुन्ना सिंह,लाल बहादुर गौतम,परमेश्वर गौतम आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।