🔻 देवरिया बरहज।आज स्थानीय कांग्रेस कार्यालय लाला लाजपत भवन पर कांग्रेस पार्टी की 137 वीं स्थापना दिवस मनाया गया।कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने कार्यालय प्रांगण में पार्टी का ध्वजारोहण कर कांग्रेस की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि आज ही के दिन 28 दिसम्बर सन् 1885 में कांग्रेस की स्थापना हुई थी।अपने स्थापना से लेकर आज तक कांग्रेस की विचारधारा भारत की आन, बान और शान की रक्षा कर रही है।इसके लिए कांग्रेस के नेताओं ने अनेकों कुर्बानियां दी हैं।कांग्रेस के बिना भारत देश की कल्पना नहीं की जा सकती।कांग्रेस ही देश के लोकतांत्रिक परंपरा की मर्यादा बचा सकती है।तानाशाही के इस दौर में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ गयी है।विचार प्रकट करते हुए नगर अध्यक्ष मनोज राव ने कहा कि कांग्रेस ही किसानों व गरीबों की हितैषी है।देश में गरीबी उन्मूलन का अभियान सबसे पहले कांग्रेस की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने चलाया।कांग्रेस की नीति एवं नीयत में कोई फर्क नहीं है।आज भी कांग्रेस ही जनता की लड़ाई लड़ रही है। यहाँ मुख्य रूप से जिला सचिव भोला तिवारी, संतोष तिवारी, जितेंद्र जायसवाल, मोहम्मद खालिद, इमरान मलिक,दिनेश पासवान,सुरेन्द्र कुशवाहा, संतोष यादव,इसराइल अली,मैनेजर गोड़, आदि मौजूद रहे।