🟥रुद्रपुर देवरिया।
राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में रुद्रपुर ब्लाक से जुड़े पदाधिकारी भी शामिल हुए यात्रा के दौरान बागपत में ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र नाथ गुप्ता भी शामिल हुए इस दौरान राहुल गांधी का आशीर्वाद लिया। ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र नाथ गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा राहुल के नेतृत्व में युवाओं का विश्वाश बढ़ा है जगह जगह लोगो ने स्वागत किया । श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता आजिज आ चुकी हैं महंगाई बेरोजगारी जीएसटी से सभी वर्ग बेहाल और परेशान है। सरकार केवल धर्म की राजनीति कर रही हैं जिससे देश का सामाजिक ताना बाना बिगड़ रहा हैं जो देश के लिए ठीक नही है। भाजपा सरकार के नीतियों के खिलाफ जनता कांग्रेस पर अपना विश्वास जता रही हैं और 2024 में कांग्रेस की सरकार बनायेगी।