उमा नाथ यादव मो 9415739625 जनपद रायबरेली के सरेनी विधानसभा क्षेत्र में लालगंज ब्लाक के ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेश की प्रतिज्ञा यात्रा कांग्रेश के दावेदार रविंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से चलकर बाईपास दतौली डीहवा पर पूरे सुभान बैग महमद मऊ पूरे लाल वेग सहित कई अन्य गांव से होकर कांग्रेश प्रतिज्ञा यात्रा बहाई निकट त्रिवेणी पेट्रोल पंप पर कार्यक्रम का समापन हुआ जिसमें महंगाई भ्रष्टाचार किसानों के मुद्दे और व्यापारियों का शोषण हत्या लूट इत्यादि मुद्दों को लेकर यात्रा का केंद्र बिंदु रहा और ग्राम प्रधान संघ के प्रदेश सचिव रविंद्र सिंह ने बताया कि हम लोग प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रदेश की 403 विधानसभा क्षेत्रों में अकेले दम पर चुनाव लड़ेंगे और जीत कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेंगे तथा कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि कार्यकर्ता अभी से चुनाव के लिए तैयार हो जाए और ज्यादा से ज्यादा मतों से कांग्रेस के प्रत्याशियों को विजई बनाकर प्रदेश में कांग्रेश सरकार बनाने का काम करें और प्रियंका गांधी द्वारा किए गए सभी वचन के वादे पूरे किए जाएंगे तथा गरीब मजदूर किसान शोषित मजलूम का किसी प्रकार से उत्पीड़न नहीं होने देंगे और प्रदेश की ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंक कर कांग्रेसी सरकार बनाने का काम करेंगे। इस अवसर पर महेश शर्मा संजय श्रीवास्तव संजीव पांडे विजय शंकर अग्निहोत्री निर्मल शुक्ला लालता प्रसाद पासवान जागे लाल श्रीमती उषा सिंह संजय सिंह शकुंतला साहू श्रीमती रत्ना पांडे मदन सिंह सहित अन्य तमाम कार्यकर्ता गण कार्यक्रम में उपस्थित थे