देवरिया।मंगलवार को टाउन हाल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर नियुक्ति पत्र बाँटे गये।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामजी गिरि ने कमेटी के सभी 44 पदाधिकारियों को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा स्वीकृत नियुक्ति पत्र वितरित कर सभी को जिम्मेदारी सौपा।नियुक्त पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गिरि ने कहा कि जिला कमेटी में कर्मठ,निष्ठावान एवं मेहनती कार्यकर्ताओं को जगह दी गयी है जिसमें हर जाति,वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है।इसके साथ ही कमेटी में वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं को भी जगह दी गयी है।सबकी मेहनत से कांग्रेस का संगठन गांव -गांव में खड़ा किया जायेगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जनपद प्रभारी कौशल त्रिपाठी ने कहा कि जिला कांग्रेस की नयी कमेटी के साथ देवरिया जनपद में पार्टीजन औऱ मजबूती से काम करेंगे।जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नयी कमेटी की मेहनत से कांग्रेस देवरिया में मिशन 2022 में सफलता प्राप्त करेगी।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त कोषाध्यक्ष समीर कुमार पाण्डेय,उपाध्यक्ष दीनानाथ भारती, भागीरथी प्रसाद,जयदीप त्रिपाठी, आनंद देव गिरि,डा. अवनीत सिंह,वरूण राय,जुलेखा खातून, दीनदयाल प्रसाद, विजय शेखर मल्ल रोशन महासचिव राम अशीष साहनी, निलेश मणि त्रिपाठी, जगरनाथ यादव,अमूल्य रत्न मणि त्रिपाठी,दीनदयाल यादव, ज्ञानेन्द्र मणि त्रिपाठी, नागेन्द्र सिंह, सुनील कुमार तिवारी, चंद्रमोहन पाण्डेय, डा.आनंद शंकर प्रसाद, सचिव दयाशंकर पति द्विवेदी, वशिष्ठ मोदनवाल,डा.धर्मेन्द्र पाण्डेय, सोहन मिश्रा, आलोक त्रिपाठी, नरसिंह गिरि,बदरे आलम, मायाशंकर सिंह, संतोष तिवारी, लाल साहब.यादव, अमानत अंसारी, संजय गुप्ता, मनोज मणि, सलीम अली, राजेश सिंह, अब्दुल जब्बार,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, कमलेश मिश्रा, अवधेश यादव, अशोक राव,मोहम्मद आरिफ शेख,गोविंद विश्वकर्मा, मोहम्मद जावेद अतहर,भोला तिवारी को नियुक्ति पत्र दिया गया।कार्यक्रम को किसान कांग्रेस के चेयरमैन सुयश मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह राकेश, धर्मेन्द्र सिंह, मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य संदेश यादव,सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, विजय बहादुर सिंह, शिव प्रताप सिंह, रीता देवी, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, गंगेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।संचालन भरत मणि त्रिपाठी ने किया।