कांग्रेसियों ने देवरिया में किया प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी का जोरदार स्वागत*

🟠देवरिया।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रान्तीय अध्यक्ष एवं फरेंदा के निर्वाचित विधायक विरेन्द्र चौधरी का आज सायं जनपद के कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में सुभाष चौक पर भव्य एवं जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस के प्रान्तीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जनपद में आगमन पर कांग्रेसियों ने भागलपुर से लेकर मगहरा,मुसैला,खुखुन्दू, सोनूघाट एवं देवरिया शहर में जगह -जगह भव्य स्वागत किया।स्वागत के दौरान उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कांग्रेस की मजबूती का संकल्प लिया।प्रान्तीय अध्यक्ष श्री विरेन्द्र चौधरी ने सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस और टाउनहाल स्थित पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू व स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर कृतज्ञता प्रकट किया।तत्पश्चात टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रान्तीय अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि कांग्रेस आज देवरिया से दिल्ली तक जनता की उम्मीद है।कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही भारत जोड़ो यात्रा का असर आज हर जगह देखने को मिल रहा है।इस कड़ी में देवरिया सहित पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करना सभी कांग्रेसजनों का कर्तव्य है।हम सभी को एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करना है और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की उम्मीदों एवं आशाओं पर खरा उतरना है।श्री चौधरी ने आगे कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी।हर नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में निष्ठावान एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को कांग्रेस से चुनाव लड़ाया जायेगा।बैठक को मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रामजी गिरि,जिला प्रभारी कौशल त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी,राघवेंद्र सिंह राकेश, धर्मेन्द्र सिंह, पुरूषोत्तम नारायण सिंह,नागेन्द्र शुक्ला, भागीरथी प्रसाद, विजय शेखर मल्ल,गोविन्द मिश्रा आदि ने संबोधित किया।संचालन जयदीप त्रिपाठी ने किया।इस दौरान मुख्य रूप से आनंद श्रीवास्तव सोनू,मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी, दीनदयाल प्रसाद,वरूण राय, ऋषिकेश मिश्र, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, निलेश मणि त्रिपाठी,भरत मणि त्रिपाठी,सुभाष राव, जुलेखा खातून, शहनाज जफर,मधु शर्मा,विजय शंकर मिश्र,अजय कुमार सिंह, सत्यप्रकाश मणि,आलोक त्रिपाठी,मारकण्डेय मिश्र,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय,अशोक मिश्रा,नौशाद राजा, जवाहरलाल चौहान, विनोद जायसवाल,अमूल्य रत्न मणि त्रिपाठी,जयप्रकाश पाल,अवधेश यादव, पवन शर्मा,आनंद शंकर, प्रमोद मल्ल, शंभूनाथ दीक्षित,प्रेमलाल भारती, रीता देवी,निर्मला वर्मा,सुनील द्विवेदी, हरीश चंद्र सिंह,जनार्दन कुशवाहा, उत्तेज मिश्र,शिवशंकर सिंह, रविन्द्र मल्ल,दिनेश गुप्ता आदि ने प्रान्तीय अध्यक्ष श्री विरेन्द्र चौधरी का स्वागत किया।