*व्यापार मंडल कार्यालय का हुआ उद्घाटन, ऑनलाइन कारोबार का व्यापारियों ने जताया विरोध*

🛑विनय कुमार गुप्ता।

🟥देवरिया। उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का नगर पालिका के समीप जिला कार्यालय का प्रदेश उपाध्यक्ष मंटू बाबू जायसवाल ने मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान व्यापारियों की बैठक भी हुई जिसकी अध्यक्षता संरक्षक- बासुदेव वर्मा ने किया तथा संचालन जिला महासचिव – तारकेश्वर गुप्ता ने की।

 

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- जनसेवक मंटू बाबू जायसवाल ने कहा कि देश और प्रदेश का व्यापारी समाज आज बेहद परेशान है सरकार की गलत नीतियों और ऑनलाइन कारोबार के बढ़ावा देने के चलते व्यापारीयो के सामने मंदी का दौर चल रहा है छोटे व्यापारियों के समक्ष रोजी रोटी का संकट गहराता जा रहा गया है। आनलाईन कम्पनिया पुरे बाजार को तबाह कर रही है पुरे बाजारो से रौनक गायब हो गयी है। श्री जायसवाल ने कहा की भारत सरकार आनलाईन कम्पनियो पर प्रतिबंध लगाकर खुदरा व्यापार व्यापारियों को बढ़ावा दे नही तो आने वाले समय मे व्यापारी समाज सड़क पर उतरने को बाध्य हो जाएगा। जिलाध्यक्ष- ईश्वरचन्द विद्यासागर जायसवाल ने कहा की- देवरिया जनपद मे सप्ताहिक बंदी की व्यवस्था बनायी जाय और उस व्यवस्था मे छोटे बड़े शापिंग मालो को भी शामिल किया जाय। इस दौरान संरक्षक सुरेन्द्र जायसवाल, ओम प्रकाश मिश्र, शोऐब लारी, गौतम जायसवाल,चन्द्रशेखर गुप्ता,राजकुमार जायसवाल, विजय वर्मा,भवानी जायसवाल,धर्मेंद्र गुप्ता,संजय जायसवाल,कुन्दन जायसवाल,आकाश मद्धेशिया,हरेन्द्र पाल,हेमचन्द बर्नवाल ,श्रषिकेश जायसवाल,शिवाजी वर्मा,राजकुमार उर्फ राजू जायसवाल,राजू जायसवाल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।