⭕वकील अहमद सिद्दीकी

🔴बस्ती,बनकटी…… बुधवार को विकासखण्ड बनकटी के एफ.एस.जी.डी (फुनन्न सिंह गौरी देवी )कॉन्वेंट स्कूल महादेवा के कार्यवाहक प्रबन्धक रामायण सिंह के नेतृत्व में खेल दिवस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह

ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद कार्यक्रम को शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि रघुनाथ सिंह ने कहा कि मनुष्य का जीवन मे स्वस्थ रहना बहुत जरुरी है। स्वस्थ जीवन ही मानव जीवन की सफलता है। स्वस्थ रहने के लिए मानव जीवन का सक्रिय होना बहुत जरुरी है।

यही स्वस्थ जीवन खेल-कूद के माध्यम से अधिक आती है। खेल-कूद के माध्यम से शारीरिक विकास ही नहीं बल्कि मानसिक विकास भी होता है। इसीलिए सभी लोगों के जीवन में चाहे वो विद्यार्थी हो या अन्य लोग खेल-कूद का होना अधिक महत्वपूर्ण है।

विद्यालय में अध्ययन कर रहे छात्र छात्राओं ने एफ.एस.जी.डी कान्वेंट स्कूल महादेवा के प्रांगण में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यवाहक प्रबंधक रामायण सिंह ने कहा कि शारीरिक रूप से फिट रहना आजकल सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। आजकल हर व्यक्ति खुद को शारीरिक रूप से फिट रखना चाहता है।

खुद को शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए लोग तरह तरह के खेल खेलते हैं। स्पोर्ट्स क्लब ज्वाइन करते हैं।और जिम भी जाते हैं। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों के मामले में भारत कभी भी पीछे नहीं रहा है। भारत ने हमेशा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का प्रदर्शन बखूबी किया है।

और भारत हर वक्त खेलों के प्रति लोगों को जागरूक भी करता रहता है। तथा बड़े पैमाने पर अलग-अलग प्रकार के खेलों को पदोन्नत करता है।
इस तरह नर्सरी बालक वर्ग के बच्चों ने गुब्बारा दौड़ में अब्दुल कादिर ने पहला स्थान प्राप्त किया ,जबकि देवांश पटेल ने दूसरे और युवराज को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।

बालिका गेंद दौड़ में अनुष्का प्रथम स्थान पर उम्मै तैयबा द्वितीय तथा आराध्या तृतीय स्थान पर रहे। बालक जम्प दौड़ मे धीरज प्रथम स्थान पर राजन कुमार द्वितीय तथा अनमोल तृतीय स्थान पर रहे। साइकिल रेस में सत्यम प्रथम पर आकाश द्वितीय तथा अंकित तृतीय स्थान पर रहे। गेंद संतुलन दौड़ में खुशी प्रथम पर सेजल द्वितीय तथा शिखा तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतिभागी बच्चों को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह ने खेल भावना से खेलने तथा हार जीत से ऊपर उठकर सीखने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया।

इस मौके पर कार्यवाहक प्रबंधक रामायण सिंह, प्रधानाचार्या प्रीति सिंह, रजोल, नीतू पटेल, सादिका, गीता, नित्या, लक्ष्मी, आशा, आस्था, सरोजिनी, राधिका, गंगेश, भूपेश, सुजीत, शशि, दिलीप, अजय कुमार ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग किया।