🛑विनय कुमार गुप्ता

🟥रुद्रपुर देवरिया। विकास खंड बैतालपुर के ग्राम रामपुर दूबे में लम्पी के रोकथाम हेतु पशु चिकित्सालय बैतालपुर की टीम ने टीकाकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया।
भ्रमण के दौरान योगेन्द्र यादव के गाय में लम्पी बीमारी के लक्षण पाए गए। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने रोग ग्रस्त पशु का गहन निरीक्षण कर आवश्यक उपचार कर अन्य पशुओं से अलग रखने का निर्देश दिया। सभी पशु पालकों को पम्पलेट वितरण कर जागरूक किया गया। पशुओं को किलनी,मच्छर और मक्खी से बचाव हेतु कहा गया। यह रोग पशुओं से आदमी में नहीं फैलता है इसलिए अफवाह से बचने के लिए कहा गया।ग्राम प्रधान हरी लाल यादव से संपर्क कर गांव में कीटनाशक दवा छिड़काव हेतु कहा गया जिससे बीमारी ना फैले। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिग्विजय यादव ने कहा कि सभी पशुपालकों से आग्रह है कि टीकाकरण अभियान में सहयोग कर सभी गौवंशीय पशुओं का टीकाकरण अवश्य करा लें क्योंकि एक भी पशु छूटने पर बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है।