*ऊनाई वैश्य महासभा के अध्यक्ष बने विनय गुप्ता, आत्माराम उपाध्यक्ष,घनश्याम महामंत्री,दिनेश बने कोषाध्यक्ष*

स्वजीत बन्धुओ की वार्षिक पूजा सहभोज का आयोजन भी हुआ सम्पन्न

रुद्रपुर देवरिया

अखिल भारतीय ऊनाई वैश्य महासभा रुद्रपुर इकाई की वार्षिक पूजा के उपरांत शनिवार रात एक आवश्यक बैठक कृष्णा मैरेज हाल पर सम्पन्न हुई। जिसमें स्वजातीय बन्धुओ ने सर्वसम्मति से बरिष्ठ (पत्रकार) विनय गुप्ता को रुद्रपुर इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया, साथ ही आत्माराम गुप्त, दीनानाथ गुप्ता को उपाध्यक्ष, घनश्याम गुप्त को, महामंत्री तथा दिनेश गुप्त (मनीष) को कोषाध्यक्ष की नवीन जिम्मेदारी सौंपी हैं।
निवर्तमान अध्यक्ष इं सुशील चन्द्र गुप्त की अध्यक्षता में स्वजातीय बन्धुओ की वार्षिक पूजा समारोह राम जानकी मंदिर पर हुआ साथ ही रात्रि में सहभोज के साथ सैकड़ो की संख्या में स्वजातीय बन्धुओ की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी की घोषडा हुई, इं सुशील चन्द्र गुप्त द्वारा विनय गुप्ता को अध्यक्ष पद के नामित किया गया।जिसमें सभी लोगो ने अपनी सहमति जताई। कार्यक्रम में उपस्थित महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व चेयरमैन छट्ठेलाल निगम ने कहा कि नई कार्यकारिणी नए जोश के साथ कार्य करेगी उनाई साहू जाति को केंद्र सरकार द्वारा पिछड़ी जाति की सूची में शामिल किया जा चुका है उसी आधार पर प्रदेश के मुख्यमंत्री से उत्तर प्रदेश की पिछड़ी जाति की सूची में शामिल करने की मांग की गई हैं।
○ राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पत्रकार मृत्युंजय विशारद ने कहा कि स्वजातीय बन्धु हमेशा सामाजिक सरोकार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है लेकिन आज भी वह पिछड़े हुए है। इस अवसर पर राधेश्याम निगम, राजेश गुप्त,अखिलेश गुप्त, संजय गुप्ता, डॉ शशांक शेखर गुप्ता, प्रोफेसर सज्जन गुप्ता, दीपक गुप्ता,अभिषेक गुप्ता,सुशील निगम,अजय गुप्ता, रघुबर गुप्ता, रवि प्रताप गुप्ता, राहुल गुप्ता, रत्नेश गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, अधिवक्ता शशिभूषण निगम, एडी गुप्ता बब्बू, वृजेश गुप्ता, कृष्ण मोहन गुप्त,कमलेश गुप्ता, सौरभ गुप्ता, श्रवण निगम,राजेश निगम,गोपाल निगम, संदीप गुप्ता मोनू,नीरज गुप्ता, सोनू गुप्ता,धीरज निगम,जगदीश गुप्ता श्रवण निगम, शम्भू गुप्ता,राकेश गुप्ता,राजीव गुप्ता, नीतीश गुप्ता आदि लोग शामिल रहे।