✍️जी. पी. दुबे
संवाददाता
9721071175

»»» अखिलेश यादव के पीडीए के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा पीडीए का मतलब पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक नहीं बल्कि परिवारवाद दंगा और अपराध है |

»»» उपमुख्यमंत्री ने कहा की पिछड़ा वर्ग अखिलेश से कट चुका है, दलित के ऊपर उन्होंने सरकार रहते हुए अत्याचार किया और अल्पसंख्यक के साथ उन्होंने केवल वोट के लिए तुष्टिकरण की राजनीति की |

»»» मोदी सरकार ने देश का मान विश्व मे बढ़ाया |

»»» उन्होंने कहा की मोदी जनता के दिलों में हैं और मोदी के दिल में पूरा देश है |

»»» उन्होंने जनता से पूछा कि 2014 के बाद बस्ती में बदलाव हुआ कि नहीं, विकास हुआ कि नहीं |

🟥बस्ती 18 जून प्रदेश सरकार के उप मुख्य मंत्री मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर जिले के हर्रैया तहसील के गौर विकास क्षेत्र के पंडित महादेव शुक्ल कृषक डिग्री कालेज में आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष पर हमला बोला |
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सभी लोगों का विकास किया | भाजपा जनता के लिए जनता की सरकार है |
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है|
उपमुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने चार करोड़ को आवास दिया, 12 करोड़ को रसोई गैस का कनेक्शन दिया, 12 करोड़ से ज्यादा घरों में शौचालय बनवाया, 12 करोड़ लोग जो अंधेरे में दिए की रोशनी में रह रहे लोगों को सौभाग्य ऊर्जा योजना के अंतर्गत बिजली का कनेक्शन दिलवाया, 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि दिया, 50 करोड़ लोगों का खाता खुलवाया |
उन्होंने कहा कि जब मोदी की सरकार नहीं होती तो क्या राम मंदिर का निर्माण हो पाता |
उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा क्या इसीलिए मोदी को हटाना चाहते हैं | उन्होंने कहा विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है वह केवल मोदी को हटाकर जो उनकी लूट बंद हुई है उसे फिर से शुरू करना चाहते हैं |
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब,किसान, नौजवानों,माता, बहनों के लिए समर्पित सरकार है |
उन्होंने 2024 चुनाव के लिए नया नारा देते हुए कहा कि अबकी बार 350 के पार | उन्होंने देश के विकास के लिए 2024 में प्रधानमंत्री मोदी को प्रचंड बहुमत से जिताने के लिए जनता से आह्वान किया|

जन सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, सांसद हरीश द्विवेदी,हर्रैया के विधायक अजय सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला, पूर्व विधायक सीपी शुक्ला, अशोक सिंह आदि ने भी
9 वर्ष की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा|
जनसभा में पार्टी के कार्यकर्ता और आम जनता उपस्थित रहे |