जनपद- (बदायूं) -प्रभारी विवेक गुप्ता की रिपोर्ट-🔻

🔴बदायूं – उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वधान में एक शोक सभा जिला युवा अध्यक्ष *श्री लवकेश गुप्ता जी के बदायूं प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई जिसमें व्यापारी समाज से कई प्रमुख शख्सियत गो लोक को प्रस्थान हो जाने पर जिसमे प्रमुख रूप से *स्व.संदीप गुप्ता(साड़ी संसार)अलीगंज वाले जिनका अलीगढ़ में बदमाशो द्वारा दर्दनाक हत्या कर दी गई थी।जो कि सम्पूर्ण उत्तरप्रदेश में अल्ट्राटेक सीमेंट के बादशाह के रूप में जाने जाते थे। जिनकी व्यापार जगत में उच्च श्रेणी के रूप में अपनी अलग पहचान थी। व्यापार के साथ – साथ वह गरीब कमजोर असहाय लोगों की सहायता के लिए सदैव तैयार रहते थे। खाटूश्याम के परम भक्त भी थे। जिनका व्यापार बदायूँ जनपद से भी जुड़ा हुआ है , संगठन के प्रदेश मंत्री रहे *स्व.विमल रस्तोगी (सर्राफ) ,स्व. श्री राम प्रकाश आहूजा(उद्योगपति) ,स्व. राजीव नंदन वैश्य( गोविंद राम मुक्ता प्रसाद)* की आत्माओ की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस शोक सभा मे जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोन्टू, जिला युवा अध्यक्ष लवकेश गुप्ता ,जिलामहामंत्री पी.के.सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष अमित वैश्य ,नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता भल्लू, नगर युवा अध्यक्ष ऋषभ नारंग ,नगर महामन्त्री अबधेश रघुवंशी ,नगर महामन्त्री अमित वैश्य,नगर कोषाध्यक्ष सोनू वर्मा, विनय गुप्ता, संजय गुप्ता, कौशल गुप्ता, नरेंद्र शर्मा,दीपक सक्सेना, अनुराग सक्सेना, गगन अरोरा, प्रख्यात सपरा, कुलदीप वैश्य, *(समाचार प्लस न्यूज) के जनपद- बदायूं प्रभारी विवेक गुप्ता आदि सहित तमाम लोग शामिल रहै।*