मथुरा
✍️ रिपोर्ट सत्येंद्र यादव

सभी पत्रकार साथियों ने की खुशी जाहिर

🔴मथुरा गोवर्धन -उत्तर प्रदेश जर्निलस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कमल कांत उपमन्यु ने आज गोवर्धन तहसील से पंडित श्याम जोशी को गोवर्धन तहसील का उपजा अध्यक्ष नियुक्त किया वहीं उन्होंने आज नव नियुक्त अध्यक्ष को उनका नियुक्ति पत्र सौंपा ओर आगामी भविष्य की बधाई दी , साथ ही आज श्याम जोशी के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने से समस्त पत्रकार साथियों ने हर्ष व्यक्त किया और उनका दुपट्टा पहना कर स्वागत किया ।आज इस मौके पर बरसाना भाजपा मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह गोवर्धन दैनिक जागरण प्रभारी रशिक मुखिया गोवर्धन प्रेस क्लब अध्यक्ष परीक्षित कौशिक गोवर्धन प्रेस क्लब उपाध्यक्ष डी डी शर्मा बरसाना से ठाकुर किशन सिंह राधाकुंड से गोलू पत्रकार अडींग से गोवर्धन प्रेस क्लब उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे । वही श्याम जोशी ने कहा कि वह सभी पत्रकार भाइयों के साथ हर सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहेंगे जो कोई भी पत्रकार साथियों पर विपत्ति आएगी उस में वो आगे बढ कर उनका साथ देंगे ।