✍️वकील अहमद सिद्दीकी

🔴बस्ती,बनकटी….. नवागत खंड शिक्षा अधिकारी बनकटी संतोष कुमार शुक्ल का मंगलवार को प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी के बीआरसी पर फूल और मालाओ से भब्य स्वागत किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जायेगा।परिषदीय विद्यालयों को पर्यावरण संरक्षण व शैक्षिक गुणवत्ता को और उत्कृष्ट बनाने के लिये हर सहयोग किया जायेगा।और बेहतर पठन-पाठन का माहौल तैयार करने में उनके स्तर से जो भी संभव होगा वे करेंगे।
स्वागत करने वालो में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी के संरक्षक उमाकांत शुक्ल,अध्यक्ष सुरेश गौड़,वरिष्ठ उपाध्यक्ष हृदय विकास पाण्डेय,कोषाध्यक्ष मक्खन लाल,मंत्री मोहम्मद असलम, संयुक्त मंत्री अनिल पाठक, उपाध्यक्ष कृष्ण कांत तिवारी,शिव शंकर यादव, इस्तियाक अहमद,राजकेश चौहान, संगठन मंत्री गुरुप्रसाद चौधरी, हरिकेश प्रजापति,डा० हरिश्चंद्र शास्त्री, अशोक कुमार पाण्डेय,अशोक कुमार शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार शुक्ल,ब्लाक अध्यक्ष राकेश उपाध्याय,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी के एकाउंटेंट आलोक नाथ वर्मा, प्रचार मंत्री खुर्शीद अहमद, महिला संगठन मंत्री संगीता देवी, प्रचार मंत्री पूनम पांडे, गोविन्द यादव, चन्द्र शेखर शर्मा,भोला शुक्ल एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बनकटी ब्लाक के अध्यक्ष शिव नारायण सिंह व सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।