✍️विनय कुमार गुप्ता

🛑रुद्रपुर देवरिया।
शुक्रवार को आर एस मेमोरियल स्कूल नगवा खास में स्व राम सकल द्विवेदी की 27 वी पुण्यतिथि मनाई गई साथ ही स्कूल का वार्षिक समारोह धूम धाम से मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री जयनाथ सिंह (भूतपूर्व प्रधानाचार्य ) ने द्वीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किए।तत्पश्चात स्व राम सकल दुबे जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा की स्व राम सकल दुबे लोगो की मदद करने में तत्पर रहते थे, वे बहुत ही विचारवान व्यक्ति थे।छोटे छोटे बच्चो द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम को दर्शकों ने बहुत सराहा।खास कर प्रेम साहनी द्वारा प्रस्तुत किया गया डांस को लोगो ने बहुत पसंद किया। राज पांडे प्रेम साहनी, अनुष्का शुक्ला, और प्रियांशी पांडे द्वारा फनी डांस पगलू को लोगो ने बहुत पसंद किया। प्रिया यादव, ज्योति चौधरी,गुड़िया यादव, अंशु, प्रिया, अर्चना, तमन्ना, खुशी, आदि बच्चो द्वारा प्रस्तुत प्रोग्राम को लोगो द्वारा पसंद किया गया।कार्यक्रम में पंकज शुक्ला, प्रदीप तिवारी,प्रधानाचार्य राम भगत शर्मा, राणा प्रताप सिंह, सत्राजित मणि,अमरेंद्र प्रताप सिंह, रत्नेश त्रिपाठी, एडवोकेट विश्वविजय मल्ल,मदन उपाध्याय,राजेश शर्मा, श्याम सुंदर यादव, मनोज शुक्ला, शिवानंद विश्वकर्मा, तन्मय दत्ता, मनोज दुबे, प्रदीप शुक्ला,सतीश शुक्ला लक्ष्मीकांत दुबे, सुशील यादव, सुनील, मांडवी पांडे, मधु सिंह, पवन शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तारकेश्वर विश्वकर्मा व मांडवी पांडेय ने किया।प्रधानाचार्य अजीत द्विवेदी ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।