*महिला मोर्चा ने आयोजित किया बजट पर चर्चा कार्यक्रम*

✍️विनय कुमार गुप्ता
🟥प्रतिनिधि रुद्रपुर देवरिया*।
नगर पंचायत मदनपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री बेलाल शेख के संयोजन में महिला मोर्चा द्वारा बजट पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी उपस्थित रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक पूर्व मंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि भाजपा द्वारा आम बजट देश की तरक्क़ी और आत्मनिर्भर बनाने वाला है बजट में सभी वर्गों के हितों का ख्याल रखते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया है, महिलाओं को पंद्रह सौ रुपये का का भत्ता देने का कार्य सराहनीय है। सरकार ने नौजवानों किसानों महिलाओं का विशेष ख्याल रखते हुए उनके लिए सभी योजनाओं में लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। श्री निषाद ने कहा कि व्यापारी वर्ग को सभी सहूलियतें दी है किसानों मजदूरों रेहड़ी पटरी वालों के लिए भी योजनाओं में लाभ देने का कार्य किया है।

 

वविशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजनी पांडेय मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली सरकार है जिसने आम बजट में आम आदमी की सभी जरूरतों को पूरा करने का कार्य किया जो सराहनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह ने किया संचालन ऋषि सिंह ने की।
इस अवसर पर जिला मंत्री महेश मणि त्रिपाठी, जिला मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती माया विश्वकर्मा, विकास राव, सदानंद सिंह अमरेन्द्र सिंह गुड्डू सिंह,प्रधान गुंजन मिश्र, चंद्रशेखर कश्यप,संजय जायसवाल, रणविजय राव शैलेश यादव गौतम, रविन्द्र गुप्ता, रामदरश मौर्या रमाकांत राव, ओमप्रकाश गुप्ता, गोपी गुप्ता, रमाशंकर प्रजापति आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे