🟥मथुरा – राष्ट्रीय राजमार्ग से सटी आनंदवन कॉलनी मथुरा बृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा एप्रूव्ड कॉलोनी है। जो करीब 20 वर्षों से जलभराव, गंदगी की समस्याओं से त्रस्त थी। काफ़ी जद्दोजहद के बाद कॉलोनी में पिछले 4-महीनों से मथुरा विकास प्राधिकरण द्वारा आगरा के ठेकेदार से नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जो बिना किसी इंजीनियर की देखरेख में एक मेठ की देखरेख में चल रहा है। नाली निर्माण में मानकों को पूरी तरह ताक पर रखा जा रहा है। कॉलोनी निवासी कृष्ण मुरारी, भारतीय किसान यूनियन नेता रामवीर सिंह तोमर, कन्छी लाल, श्याम सिंह तोमर, पवन राना, दिनेश चौधरी, धर्मेंद्र गौतम, जयपाल सिंह नौहवार, अनिल सिंह, रामकुमार उपाध्यक्ष, जतीस उपाध्याय आदि ने बताया कि कॉलोनी में नाली निर्माण में लेबल का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जा रहा है, कंही कंही तो 6 से 8 इंच लेबल का अंतर है। जिसके कारण नालियों से पानी का ड्रेन ठीक से नहीं हो सकता। चंबल सेंड की जगह डस्ट का प्रयोग किया जा रहा है। सरिया मानकों के हिसाब से नहीं लगायी जा रही हैं। नालीयों की मोटाई, ऊँचाई में जगह जगह वेरिएशन है। ठेकेदार को कॉलोनी में कभी नहीं देखा गया है। कॉलोनी निवासियों ने इसकी शिकायत एमवीडीए के उपाध्यक्ष से की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है।