जी. पी. दुबे
संवाददाता
9721071175

🟥बस्ती जून शासन के सरकारी जमीन से कब्जा हटाओ अभियान की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सख्त तेवर अपनाते हुए भू माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया |

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा किस सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा को हर हाल में हटाया जाएगा |
उप जिलाधिकारी हर्रैया गुलाबचंद ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने पर जिलाधिकारी के आदेश पर इस इजराउलहक पुत्र मोहम्मद अली, यार मोहम्मद,मुबारक अली,लाल मोहम्मद,मोहम्मद ईदू, झिनकान पुत्र गण लोकई तथा जमील अहमद, मेहदी हसन पुत्र गढ़ मूसई सभी निवासी ग्राम माचा थाना परसरामपुर बस्ती के ऊपर लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम में लेखपाल कृष्ण मुरारी की सूचना पर मुकदमा दर्ज किया |
वही उप जिलाधिकारी हरैया गुलाबचंद ने कहा कि इन सभी लोगों को भूमाफिया घोषित किया जाएगा |