मकसूद अहमद भोपतपुरी

भाटपर रानी, देवरिया।आदर्श व्यवस्था पार्टी ने तमाम सरकारी दुर्व्यवस्थाओं को लेकर बनकटा ब्लाक मुख्यालय पर हुंकार भरी।पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए वास्तविक पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने की मांग किया।इस दौरान बीडीओ बनकटा ज्ञान प्रकाश को मांगों से सम्बंधित ज्ञापन भी सौंपा गया।सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने कहा कि आवास,पेंशन,शौचालय आवंटन में वास्तविक पात्रों का विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि ऐसा संज्ञान में आया है कि कई गांवों में पात्रों के बजाय अपात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दे दिया गया है।पीड़ितों की बात नहीं सुनी जा रही है।ब्लाक,तहसील व थाना भ्र्ष्टाचार का केंद्र बन गए हैं।इसे आदर्श व्यवस्था पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।किसानों,मजदूरों, महिलाओं,नौजवानों व गरीब तबके के लोगों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।यहां मुख्य रूप से पार्टी कोषाध्यक्ष सूबेदार वीके शुक्ला, रामनाथ प्रसाद,राम अयोध्या साहनी,रामदेव चौरसिया, राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।