*अरमान तिरंगा है अभिमान तिरंगा है।*
*मेरी जान तिरंगा है मेरी शान तिरंगा है ये आन तिरंगा है।*

✍️वकील अहमद सिद्दीकी

🔴बस्ती,बनकटी…. आजादी के 75 वीं साल पूर्ण होने पर पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है। हर कोई अपने-अपने हिसाब से आजादी का जश्र मना रहा है। जश्र-ए-आजादी उन शहीदों को याद करने का मौका देती है। जिन्होंने अपने देश की आन-बान-शान के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। देश के वीर सपूतों को आज पूरा देश नमन कर उन्हे श्रद्धांजलि दे रहा है। हर जगह विशाल और भव्य तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है। रैली में देशभक्ति गानों से माहौल को और भी भव्य बनाया जा रहा है।
रविवार को अद्या अग्रहरि के संरक्षण मे और दुर्गेश अग्रहरि के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा देईसांड से प्रारंभ होकर नगर पंचायत बनकटी से होते हुए महादेवा चौराहे पर समाप्त हुई।
अद्याअग्रहरी ने कहा कि आज देश आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है। ये हमारे लिए गर्व की बात है। देश के शहीद हुए उन शहीदों को हमारा शत-शत नमन है। जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ लुटा दिया। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
इस शुभ अवसर पर वीरू पाल,भोलू पाल,अभय मौर्य,राजेश यादव,अवधेश, तौफीक अहमद, मोहम्मद अकरम,सभाराम,नन्हे पाल,रामनुज पाल,अनूप अग्रहरि,अमरनाथ अग्रहरि,महेश अग्रहरि,शोयब,रहमत,मजीद अली,मोनू पाल,गोलू पाल,अजय पाल सहितआदि लोग मौजूद रहे।