रायबरेली। जहां पूरा देश आजादी के 75वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है वहीं कुछ जगह पर ऐसी घटनाएं भी सामने आ रही है जो जश्न का मजा किरकिरा करवा रही हैं। रायबरेली में सभी थानों व सरकारी इमारतों पर झंडा रोहण कार्यक्रम किया गया। इसी कड़ी में महिला थाना में भी झंडा फहराया गया। इस थाने की थानाध्यक्ष उमा अग्रवाल को जिमेदारी दी गई थी। झंडा फहरा दिया गया। लेकिन जब कुछ[videopack id=”12885″]https://newsamacharplus.com/wp-content/uploads/2021/08/VID-20210815-WA0090.mp4[/videopack]
मीडियाकर्मी झंडे फहराने के दृश्य को अपने कैमरे में कैद करने लगे तो समझ मे आया कि झण्डा उल्टा फहरा दिया गया। मीडियाकर्मियों ने जब थानाध्यक्ष को उल्टा झंडा फहराए जाने के बारे में बताया तो कहा गया कि झंडा लटक गया है। लेकिन बाद में जब गलती का एहसास हुआ तो सिपाही को छत पर चढ़कर झंडा ठीक करने को कहा। इस मौके पर जब वीडियो बनने लगा तो थानाध्यक्ष ने रिकॉर्डिंग रुकवाने की[videopack id=”12886″]https://newsamacharplus.com/wp-content/uploads/2021/08/VID-20210815-WA0086.mp4[/videopack]
कोशिश भी की। फिलहाल मामले पर किसी बड़े अधिकारी ने कुछ नही कहा है। लेकिन एक थानाध्यक्ष की गैर जिम्मेदारी से आजादी का जश्न फीका जरूर पड़ गया साथ ही तिरंगे का अपमान भी हो गया।