🛑जी. पी. दुबे
संवाददाता
9721071175

🟥बस्ती जुलाई मुख्यमंत्री योगी के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए बना आइजीआरएस पोर्टल पर फर्जी निस्तारण की रिपोर्ट संबंधित विभाग के अधिकारी द्वारा लगाना कोई नई बात नहीं है | जहां पीड़ित न्याय का भरोसा लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करता है और अधिकारियों द्वारा उसको फर्जी तरीके से निस्तारित कर फाइल बंद कर दी जाती है |

ताजा मामला कप्तानगंज पुलिस का है जिसके द्वारा आईजीआरएस के निस्तारण में मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है |
पुलिस द्वारा जिस महिला को प्रधान बता रही है वह महिला प्रधान के चुनाव में प्रत्याशी ही नहीं थी |
सूत्रों के अनुसार कांस्टेबल काशी कुमार ने जिस महिला प्रमिला वर्मा पत्नी राम महेश का जिक्र किया है उसने वर्तमान कार्यकाल में चुनाव ही नहीं लड़ा |
कप्तानगंज पुलिस द्वारा उसी महिला को प्रधान बता आईजीआरएस पर शिकायत संख्या 60000230122851 को निस्तारित कर दिया |