जनपद- (बदायूं) प्रभारी / विवेक गुप्ता की रिपोर्ट-*

*समाचार हेतु संपर्क करे:- 6395247324, नंबर पर।*

🔺आज जनपद बरेली के कस्वा आंवला में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा* के द्वारा विशाल ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें दूरदराज से अतिथि गण एवं हजारों की संख्या में विप्र जनों ने भाग लियाl कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा ने ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कि सम्मेलन का उद्देश्य हम सभी की एकता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शैलेश पाठक ने विशाल ब्राह्मण एकता के लिए आयोजन समिति को बधाई एवं धन्यवाद देते हुए कहा की सत्ता की चाबी इस बार ब्राह्मण के हाथ में है हमें यह तय करना है कि हमारी भागीदारी कहां है हमारे समाज का सम्मान कहां है आने वाले समय में बहुत सोच समझकर निर्णय लेना है। उन्होंने कहा बदायूं से ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के बैनर तले सभी संगठनों को एकजुट करने की जो प्रक्रिया चलाई है वह पूरे उत्तर प्रदेश में जारी है शीघ्र प्रदेश के सभी संगठन एक बैनर तले इकट्ठे होंगे।उन्होंने कहा ब्राह्मण आज एक है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि एवं आंवला क्षेत्र की विशेष आकर्षण का केंद्र पूनम पंडित ने युवाओं से राजनीति में आने का आह्वान करते हुए कहा की महिला प्रतिभाओं को समाज में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा किस संघर्ष ही कामयाबी की पहली सीढ़ी है उन्होंने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग किसानों का मजाक बनाते थे उन्हें खुद किसानों के आगे घुटने टेकने पड़े यह हमारे संघर्ष का ही परिणाम था। इस दौरान कार्यक्रम को आर के शर्मा विधायक बिल्सी,युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं अमन मयंक शर्मा, अमृतदास खाकी महाराज,गौतम शर्माअनुज शर्मा,गोविंद द्विवेदी,शिवकांत शर्मा,हरिओम मिश्र सहित कई मुख्य लोगों ने संबोधित किया।इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक अमित शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्रांतिकारी शिवोम शंखधार,गगन पाठक,गौरव पाठक,दिनेश शर्मा,शिव भारद्वाज,मनोज तिवारी,रितेश उपाध्याय सहित हजारों की संख्या में ब्राह्मण जन उपस्थित रहे।