✍️विनय कुमार गुप्ता

🛑रुद्रपुर देवरिया
भोजपुरी अव​धि संगठन नार्थ अमेरिका की ओर से डलास शहर में आयोजित ग्लोबल विदे​शिया सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि के रूप मे सम्मिलित हुये यूपी सरकार के विधान परिषद सदस्य डॉ रतनपाल सिंह को भोजपुरी रत्न से सम्मानित किया गया।

अमेरिका निवासी भोजपुरी अव​धि क्षेत्र से जुड़े सैकड़ो प्रवासी भारतीय लोगों की उपस्थिति मे भोजपुरी की मिठास की खूब चर्चा हुई माटी के इस भाषा को लेकर के अमेरिकी भारतीयों में आज भी बराबर का सम्मान बना हुआ है इन लोगों ने भव्य कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर रतनपाल सिंह को
भोजपुरी रत्न से सम्मानित किया। अमेरिका में भारत के काउंसलेट जनरल मंजूनाथ ने उन्हें फूल मलाओ से उनका स्वागत किया। बताते चले की 26 दिसंबर को अमेरिका के डलास में आयोजित ग्लोबल विदे​शिया सम्मेलन में श्रीलंका, मॉरीशस, त्रिनिदाद, फिजी सहित कई देशों के प्रतिनि​धियों ने हिस्सा लिया।

सम्मलेन को बतौर मुख्य अति​थि सबो​धित करते हुए डॉ रतनपाल ने कहा कि आज अमेरिका के इस सभागार में छोटे भारत का दर्शन हो रहा है। भोजपुरी और अव​धि माटी की महक से दुनिया का हर देश दमक रहा है। इस माटी ने दुनिया को अपनी ताकत का एहसास कराया है।

भारत की संस्कृति और संस्कार उसकी सबसे बड़ी श​क्ति रही है। भोजपुरी अव​धि संगठन ऑफ नार्थ अमेरिका बाना विश्वभर में भोजपुरी और अव​धि भाषा का तानाबाना बुन रहा है। अमेरिका वासी भोजपुरी माटी के सभी संतानों पर भारत को गर्व है। उन्होंने वि​भिन्न देशों से आए भोजपुरी अव​धि भाषा से जुड़े प्रतिनि​धियों का यूपी सरकार की ओर से स्वागत किया।