अनुज प्रताप सिंह की रिपोर्ट अमावा(रायबरेली)।गुरुवार को स्वामी दयानंद पब्लिक स्कूल मे आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।इस कार्यक्रम में बच्चों ने जहां तिरंगा थाम कर तिरंगा यात्रा निकाली ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान अधिकारी जल सेना डी वी सिंह व विशिष्ट अतिथि विवेक सिंह रहे। इस महोत्सव में विचार रखते हुए डीवी सिंह ने कहा की आजादी हम लोगों को बहुत ही संघर्षों से मिली है ।इस आजादी के लिए हमारे देश के वीर जवानों ने अपना स्वर्णिम जीवन देश के लिए न्यौछावर कर दिया ।और हम लोगों को आजादी दिलाई । वही तिरंगा यात्रा बाइक रैली भी निकाली गई। विद्यालय के प्रबंधक सत्येंद्र सिंह ने कहा की आजादी के 75 वे साल में हम लोग अमृत महोत्सव कार्यक्रम मना रहे हैं ।आजादी के यज्ञ कुंड में वीर सहीदो के प्राणों की आहूति कभी विस्मृत नही किया जा सकता है। इस मौके पर विवेक सिंह गिरिजा शंकर सिंह विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय दीक्षित मारुत सिंह राजेश सिंह आनंद सिंह सांवले सिंह अरुण कुमार सिंह वीर बहादुर सिंह प्रदीप तिवारी शिक्षिका संगीता सिंह सीमा सिंह शहीद छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।