🟥रिपोर्ट नरेश सैनी

अंतिम पायदान के व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना ही भाजपा का उद्देश्य

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में महानगर से 600 निजी वाहनों से जाएंगे 10 हजार कार्यकर्ता

🛑मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा देश के सभी धर्म व पंथ की विचाराधारा का सम्मान किया है। मूल चिंतन राष्ट्रवाद से प्रेरित है। समाज के सभी वर्ग के हितों की रक्षा भाजपा की प्राथमिकता है। अनुसूचित वर्ग और नारी शक्ति के उत्थान की चिंता सिर्फ भाजपा करती है। महानगर अध्यक्ष सोमवार को स्टेट बैंक चौराहे स्थित एक स्थानीय होटल में पत्रकारों से वार्ता ककर रहे थे।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास का नारा परिवर्तनकारी सिद्ध हुआ। पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और

 

 

अंत्योदय का दर्शन ही पार्टी के मार्गदर्शक सिद्धांतों में से एक है। इस सिद्धांत को हम सबका साथ सबका विकास के साथ मिला हुआ देख सकते हैं जो गरीब, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार द्वारा तय की गई नीतियों में भी नजर आता है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में क्षेत्रीय स्तर पर एक अनूसूचित मोर्चा का विशाल सम्मेलन होगा जिसमें बड़ी संख्या में मथुरा महानगर से अनुसूचित वर्ग के लोग शामिल होंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इसके लिये मंडल स्तर पर योजना बनाकर बस्तियों में संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय जी के बताये मार्ग पर चलते हुए आज भाजपा की सरकारों द्वारा ऐसी अनेक योजनाएँ चलाई जा रही हैं जिनका सीधा लाभ आज अनुसूचित वर्ग को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि 11 अक्टूबर को फरह स्थित दीनदयाल धाम पर मुख्यमंत्री की विशाल जनसभा में 600 निजी वाहनों से क़रीब 10000 कार्यकर्ता महानगर से पहुंचेंगे। कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियाँ पूर्ण की जा चुकी हैं और वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारियाँ भी तय कर दी गयी हैं।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को महत्व देते हुए महिला आरक्षण विधेयक लाया गया जिस से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। मातृ शक्ति को अधिक से अधिक जोड़ने के उद्देश्य से विधानसभा स्तर पर मथुरा व गोवर्धन में एक—एक महिला सम्मेलन आयोजित होना तय हुआ है। जिसके महत 17 अक्टूबर को गोवर्धन व 27 अक्टूबर को मथुरा विधानसभा का सम्मेलन होगा।महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने इस के लिये घर घर संपर्क शुरु कर दिया है।
श्री लोधी ने कहा कि विपक्ष देश को जातिवाद में बाँटने के मंसूबों में कामयाब नहीं होगा। 2024 में कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के विश्वास की फिर से बड़ी जीत होगी। पूर्व सांसद तेजवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एक प्रखर व स्पष्टवादी नेता है इसलिए हर व्यक्ति उनसे जुड़ रहा है, मथुरा में भाजपा का सांसद विधायक चुने जाना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश और प्रदेश को उन्नति की ओर ले जा रहे हैं।
इस दौरान महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, चेतन स्वरूप पाराशर, मुकेश खंडेलवाल, महानगर उपाध्यक्ष श्याम सिंघल, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनीष गुप्ता, संजय शर्मा, सह-मीडिया प्रभारी दीपांकर भाटिया, अनिल खंडेलवाल, राहुल राजावत, लवांशु वर्मा, श्याम शर्मा, आदि मौजूद रहे।