🟥संत कबीर नगर

सेमरियावां।नाथू बाबा एजुकेशल एंड सोशल रिफार्मरम के संस्थापक अफरोज अहमद सिद्दीकी एडोकेट के आकस्मिक निधन पर अल्हुदा पब्लिक स्कूल सेमरियावाँ में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

मैनेजर फैजान अहमद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि
अफरोज अहमद सिद्दीकी सेमरियावाँ ब्लॉक के निवासी थे।मुंबई में सिविल केस प्रसिद्ध एडोकेट थे।शैक्षिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। अपनी मातृ भूमि तप्पा उजियार से बेहद लगाव रखते थे। कैंसर से पीड़ित थे।
शोक सभा में मो अहमद जिला पंचायत सदस्य,महमूद अहमद पूर्व प्रमुख,जफीर अली करखी,मो अदनान दुर्रानी,वसीम अहमद , डा हस्सान अहमद,मुजीबुल्लाह प्रिंसिपल,शमशेर अहमद प्रबंधक,मसरूर खान, डा शकील अहमद, फुजेल अहमद नदवी,फिरोज अहमद नदवी,सय्यद फिरोज अशरफ,मो आजम चौधरी,शब्बीर अहमद ,गुफरान अहमद दुर्रानी, अबरार अहमद प्रधान आदि ने अफरोज अहमद एडोकेट निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक जताया है।