मथुरा
🟥रिपोर्ट सत्येंद्र यादव

🔻मथुरा -गोवर्धन- नवागत थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने चार्ज ग्रहण करते ही अपनी प्राथमिकता में अपराध पर पूरी तरह से अंकुश लगाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की क्रीड़ा स्थली गिरिराज जी की तलहटी में सेवा करने का अवसर मिला है। यहां देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी श्रृद्धालु अपनी आस्था व्यक्त करने आते हैं। उनका ध्येय यह है की वे यहां से अच्छा संदेश लेकर जाएं। कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने व अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा। अवैध नशे के कारोबार और गैर कानूनी गोरखधंधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। प्रमुख मंदिरों और परिक्रमा मार्ग पर गश्त बढ़ाई जायेगी। ठगी जैसी आपराधिक वारदात के चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए टटलू गिरोह के सदस्यों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। धार्मिक नगरी में वेश्यावृत्ति जैसा असमाजिक कृत्य कतई नहीं होने दिया जाएगा। परिक्रमा मार्ग में मा. एनजीटी के आदेशों के अनुरूप बाहरी वाहनों पर रोक रहेगी। परिक्रमा मार्ग में ई रिक्शा चालकों पर भी कार्यवाही की जाएगी।