🔴संतोष कुमार दास

मुंगेर। संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार पटना तथा जिला प्रशासन मुंगेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय अंडर-17 बालक फुटबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज ऐतिहासिक पोलो मैदान में हुआ। प्रमंडलीय आयुक्त मुंगेर दयानिधान पांडे, जिला पदाधिकारी नवीन कुमार, अपर समाहर्ता डॉ विद्यानंद सिंह, उप विकास आयुक्त संजय कुमार, नगर आयुक्त कुंदन कुमार, जिला खेल पदाधिकारी सुश्री वैजंयती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर खेल कार्यक्रम की शुरूआत किया। इस अवसर पर उन्होंने खेल भावना के प्रतीक रूप में गुब्बारे आकाश में छोड़े। खिलाड़ियों का मनोबल होसला बढ़ाये। इससे पूर्व जिले से आये फुटबाॅल खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। उद्घाटन मैच बक्सर और गया के बीच खेला गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि खेल से ही सबसे पहले प्रबंधन के दो गुण टीम भावना और लीडरशीप सीखने को मिलता है। खेल हमें टीम वर्क की ओर प्रेरित करता है। वहीं कैप्टन और कोच खिलाड़ियों को सयमित और निर्देशित करते हुए जीत दर्ज कराता है। खेल को खेल भावना से खेलनी चाहिए। जीत या हार उतना मायने नहीं रखता जितना की खेल में हिस्सा लेना। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि अनुशासन और व्यक्तित्व विकास की पहली सीढ़ी खेल है। क्योंकि खेल हमें ये दोनों बाते सिखाती है। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हमें खेल से ही मिलता है। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अर्थ है अपने कमियों में सुधार लाते हुए पुनः आगे बढ़ने की कोशिश करना। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा स्वयं के विकास को चिह्नित करती है। जीत हार से ज्यादा महत्वपूर्ण बात है खेल में हिस्सा लेना तथा कोशिश करना। अपर समाहर्ता एवं उप विकास आयुक्त ने भी खिलाड़ियों को शुभकामना दी। गौरतलब है कि 5 दिनों तक चलने वाला राज्य स्तरीय अंडर-17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता 04 मैदानों में खेला जायेगा। पोलो मैदान, मय दरियापुर मैदान, शीतलपुर मैदान तथा चर्च मैदान चैरंबा। क्वाटर फाइनल 08 मार्च तथा सेमी फाइनल और फाइनल 09 मार्च को खेले जायेगे। बच्चों के आवास की व्यवस्था की गयी है। खान पान एवं निबंधन के लिए इंडोर स्टेडियम में व्यवस्था की गयी है। मैदानों तक पहुंचाने के लिए बस की व्यवस्था भी की गयी है।