🟥मुंगेर। मंगलवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 165 मुंगेर विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी सदर मुंगेर संजय कुमार एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 166 जमालपुर विधानसभा सह भूमि सुधार समाहर्ता उपसमाहर्ता सदर मुंगेर
अनू कुमार की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त

पुनरीक्षण 2024 के अंतर्गत मतदाताओं के भागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से राजनीतिक दल के अध्यक्ष, प्रतिनिधि के साथ बैठक की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 चल रहा है, जिसमें जिन व्यक्तियों की आयु 18 एवं 18 प्लस हो गया है उनका नाम मतदाता सूची

में जोड़ा जाना है दिनांक 9/12/23 (शनिवार) तक मतदाता सूची में दर्ज नाम पर दावा आपत्ति प्रस्तुत किया जाना है। उक्त उद्देश्य से दिनांक 02/12/23 एवं 03/12/23 सभी मतदान केंद्र पर विशेष अभियान दिवस भी आयोजित किया जाएगा। विशेष अभियान दिवस के दिन राजनीतिक दल के अध्यक्षों को भी

भ्रमणशील रहकर नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने हेतु अनुरोध किया गया। नए व्यक्तियों को नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र 6, नाम विलोपन के लिए प्रपत्र 7, नाम में संशोधन हेतु प्रपत्र 8 है। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा सभी राजनीतिक दल के अध्यक्षों , प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि अधिक से अधिक महिला मतदाता

का नाम जोड़ने में अपेक्षित सहयोग किया जाए। सभी राजनीतिक दल के अध्यक्ष को मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी का मोबाइल नंबर सूची सहित उपलब्ध कराया गया। अनुमंडल पदाधिकारी सदर मुंगेर द्वारा सभी राजनीतिक दल के अध्यक्षों से बीएलए की नियुक्ति करते हुए सूची शीघ्र

उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया। बैठक में राजद के जिलाध्यक्ष त्रिलोकी नारायण शर्मा, शैलेंद्र कुमार , अशोक चौधरी एवं अन्य उपस्थित थे।