🛑उमानाथ यादव

🟠रायबरेली – अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से बाबूगंज स्थित एसएन शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में शनिवार को श्री रामोत्सव विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र सिंह भदौरिया ने की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान श्रीराम के व्यक्तित्व व उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। संगोष्ठी में बलदेव सिंह, मोहम्मद रियाज , राम कुमार पांडेय, नागेंद्र कुमार, आलोक यादव ने रामोत्सव पर विचार व्यक्त किए।

प्रधानाचार्य ने अखिल भारतीय साहित्य परिषद के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक कार्यों एवं रामोत्सव के आयोजन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। गोष्ठी का सफल संचालन रेनू सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।