आगामी 04 मार्च 2023 को पटना में होगा “होली महोत्सव”

✍️ANA/S.K.Verma

🟥पटना। अखिल भारतीय व्याहुत कलवार महसभा के कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की एक विशेष बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार भगत ने की। बैठक में कोषाध्यक्ष गणेश कुमार भगत ने बलभद्र महोत्सव 2022 में हुए आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया , जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया। महामंत्री रौशन कुमार गुप्ता द्वारा आगामी 04 मार्च 2023 को होली महोत्सव मनाने का प्रस्ताव दिया गया। विचारोपरांत प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित हुआ। वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से डॉ उदय शंकर भगत ने महसभा के विशिष्ट सदस्यता ग्रहण किए जाने की जानकारी अध्यक्ष दिनेश कुमार भगत ने दी। इसपर सभी सदस्यों ने प्रसन्नता जाहिर किया। फिलहाल डॉ उदय शंकर भगत को उत्तर प्रदेश इकाई का प्रदेश प्रभारी बनाने पर भी विचार किया गया। महसभा द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका “व्याहुत संदेश” प्रकाशन पुनः शुरु करने तथा पत्रिका के संपादक डॉ अरविन्द कुमार वर्मा (खगड़िया) को अधिकृत किया गया। महासभा कार्यालय भवन में चल रहे रंगाई, पोताई और मरम्मती कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित संगठन मंत्री सह मीडिया प्रभारी डॉ अरविन्द कुमार वर्मा ने संगठन के विस्तारीकरण कर संस्था के सदस्यों की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया। वरिष्ठ सदस्य सीताराम भगत ने कहा मैंने आय व्यय के वाउचरों एवं आवश्यक कागजों और दस्तावेजों के आधार पर ऑडिट कर दिया है। बैठक में भाग लेने वाले सदस्यों में प्रमुख थे अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, विपिन कुमार विनय, विजय कृष्ण गुप्ता,विकास कुमार गुड्डू तथा सत्येंद्र कुमार आदि।