✍️mrityunjay visharad

🟥देवरिया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रान्त के 62 वे प्रांतीय अधिवेशन का शुभारंभ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान,सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर, किया।
अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के दस लाख विद्यार्थी परिषद के सदस्य देश को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे।
उन्होंने प्रतिभागियो से आह्वान किया कि वे रात में सोए व सूर्य की पहली किरण का दीदार कर अपनी दिनचर्या शुरू करें।
अधिवेशन को परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने कहा कि पूर्वी उत्तरप्रदेश में परिषद के दस लाख कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा रहे है, वर्ष 2023 में स्थापना के 75 वे वर्ष में विशाल अधिवेशन दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
अधिवेशन के पूर्व सन्ध्या पर अधिवेशन स्थल पर प्रदर्शनी का शुभारम्भ इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय जन जातीय विश्व विद्यालय अमरकण्टक के वाइस चांसलर डॉ श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, शहीद विजय मौर्य की पत्नी,प्रो0 सुषमा पांडे ने फीता काट कर किया।
अपने सम्बोधन में श्री प्रकाश मणि ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े विद्यार्थी संगठन के रूप में ए बी वी पी प्रति स्थापित है।
ऐसा मानना है,विद्यार्थी अपने परम्पराओं का वाहक और पोषक भी है, अच्छे मन्तब्य के साथ संघर्ष का भाव भी रखता है।प्रधानमंत्री जी के स्वावलम्बी भारत की परिकल्पना भी साकार करेगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय परम्परा का अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद उद्घोषक भी है और पोषक भी।
भारत मे गुरु व ईश्वर को एक समान माना गया है।इसलिए विद्यार्थियों से जितनी अपेक्षा ही उतनी गुरुजन बृंद से भी है।
विद्यार्थी परिषद अन्य देशों में भी विभिन्न नामों से कार्यरत है।
विद्यार्थी परिषद के सदस्यों में शिक्षा, संस्कृति व संस्कार परिलक्षित होता है।
कार्यक्रम का शुभरम्भ दीप प्रज्ज्वलनसे हुआ।
तथा विद्यार्थी परिषद के गतिविधियों और इन्दिरा गांधी जन जाति विश्व विद्यालय अमर कण्टक द्वारा जन जातिय क्षेत्र में स्वावलम्बन के क्षेत्र में चलाए जा रहे कार्यो व उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
4दिवसीय अधिवेशन में गोरक्ष प्रान्त के 16 जिलों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।