मथुरा
🔴रिपोर्ट सत्येंद्र यादव

मथुरा जिला सभा एवम प्रदेश कार्यकारणी का चुनाव 07 अगस्त को

🔴गोवर्धन– अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन हाथी दरवाजा स्थित मंदिर ठाकुर श्री बिहारिजी महाराज पर हुआ।
सर्वप्रथम बिहारीजी महाराज की पूजा अर्चना महंत सुखदेव दास हरी महाराज ने सानिध्य में की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र कुमार शर्मा ने मैथिल ब्राह्मण महासभा की सभी प्रांतीय इकाइयों को भंग कर नवीन कार्यकारणी के गठन की घोषणा की। महासभा अध्यक्ष ने बताया की सर्वप्रथम राजस्थान प्रदेश इकाई का चुनाव 31जुलाई को डीग , उत्तर प्रदेश इकाई एवम मैथिल ब्राह्मण जिला सभा मथुरा का निर्वाचन 7 अगस्त 2022 रविवार को मंदिर ठाकुर श्री बिहारीजी महाराज गोवर्धन में होगा। हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव 14 अगस्त को ब्राह्मण धर्मशाला पलवल में होगा। आगामी माह में होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरप्रसाद शर्मा, भोगीराम शर्मा भरतपुर, शेरसिंह पटवारी, उप्र कार्यकारी अध्यक्ष पंडित रामदेव भारद्वाज, मंदिर समिति अध्यक्ष दाऊजी मैथिल, सतीश शर्मा, चेतनस्वरूप शर्मा अलीगढ़, पवनकुमार, रमेश चंद झा, आदि लोग उपस्थित रहे।संचालन रामदेव भारद्वाज एवम सतीश शर्मा के द्वारा किया गया।