✍️उमा नाथ यादव

 🟥रायबरेली –अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता प्रदेश युवा मंत्री सोनू वर्मा, राजनारायन अग्रहरि प्रांतीय मंत्री के नेतृत्व नेतृत्व में आज जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया जिसमें व्यापार कर अधिकारियों द्वारा गलत ढंग से छापे मारी कर रहे हैं, जिससे पूरे जिले का व्यापारी परेशान व भयग्रस्त है,, क्यों कि शासन व प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए,एका एक व्यापारियों के यहां छापे डाल कर भय का वातावरण बना दिया,, ना कि कोई गाईड लाईन भी विभाग द्वारा जारी नहीं की गई,इसी संदर्भ को लेकर दिनांक 9,12,2022को जिला अध्यक्ष श्री त्रिलोचन सिंह छाबड़ा वप्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने जिला अधिकारी महोदया को ज्ञापन सौंपा , जिला अध्यक्ष श्री त्रिलोचन सिंह छाबड़ा व्यापार कर उपायुक्त से मुलाकात करते हुए व्यापारियों को समस्याओं को रखा,, व्यापार कर उपायुक्त रायबरेली न की व्यापार मंडल अध्यक्ष को बताया गया कि शासन द्वारा जारी फरमान का हम लोग पालन करते हुए छापे मारी कर रहे हैं,जिन व्यक्तियों, व्यापारियों की शिकायत होती है,, उन्हीं की लिस्ट मेरे पास आई है,, बाकी व्यापारियों को डरने की जरूरत नहीं है,,जो लोग पंजीकृत नहीं है, व्यापार कर उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी दुकान का रजिस्ट्रेशन करवा लें, इस अवसर पर एक सभा भी दीप पैलेस में हुई, जिसमें रायबरेली के सभी व्यापार मंडल के अध्यक्षों ने अपने अपने बाजारों की समस्याओं से अवगत कराया, सभा को संबोधित करते डलमऊ अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने कहा कि, व्यापारी एकता,मजबूती के बिना कोई लड़ाई लड़ना आसान नहीं है, इस लिए अभी भी व्यापारिओं को जागरूक होकर सभी व्यापार मंडलों को मजबूत बनाए रखना हम सब व्यापारीयों के लिए, जरूरी है,, जिससे अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मान सम्मान स्वाभिमान के लिए संवैधानिक तरीके से अपनी बात रख कर अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों को सुनिश्चित कर सकें,,इस अवसर पर,सलोन अध्यक्ष सऊद बछरावां व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय पाल यादव, महामंत्री मनोज मिश्र, राजकुमार सिंह, मुंशी गंज व्यापार मंडल जिला महामंत्री वीरेंद्र अग्रहरी, वरिष्ठ जिला महामंत्री संदीप शुक्ला जी, के के गुप्ता जी, डलमऊ अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल महामंत्री राजकमल मोदनवाल उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव, कोषाध्यक्ष शीतला प्रसाद गुप्ता ,बच्चा लाल गुप्ता,आदि के व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।।।