कुरैश अहमद सिद्दीकी की रिपोर्टगोरखपुर / आज मुख्यमंत्री आदित्य नाथ के शहर गोरखपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी विजय यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने उत्तर प्रदेश सरकार की नींद उड़ा कर रख दी है।

और यह बता दिया है कि 2022 के विधान सभा चुनाव में पूर्वांचल की सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा होगा।
और पुनः अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज होंगे।

उक्त बातें गोरखपुर अखिलेश यादव की समाजवादी विजय यात्रा से लौटे संत कबीर नगर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं 313 खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी कोमल यादव ने कहीं।श्री यादव ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में पिछली सरकार में जो जो विकास कार्य हुए थे आज की भाजपा सरकार ने उन्हीं विकास कार्यों का फीता काटने में रह गयी।
विकास की बात करें तो सड़कों की हालत बद से बदतर हो गयी है जनता कीचड़ पानी और गड्ढों में चलने पर मजबूर है बेरोजगारी से पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा है रिश्वतखोरी हत्या बलात्कार का प्रदेश बन चुका है खाद की भारी कमी से किसान दर दर भटकने पर मजबूर हैं।

इसी लिए जनता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुनः प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है और मौजूदा सरकार को उनके करनी कथनी का जवाब देने को तैयार है।