🟥महाराजगंज
भारतीय जनता पार्टी फरेंदा विधानसभा के भाजपा मीडिया प्रभारी प्रिंस जायसवाल ने कहा की लगता है अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य को सनातन हिंदू धर्म का अपमान करने का एजेंडा सौंप रखा है।

भाजपा मीडिया प्रभारी प्रिंस जायसवाल ने लक्ष्मी देवी का अपमान किए जाने पर आपत्ति जताई है।
भाजपा मीडिया प्रभारी प्रिंस जायसवाल ने कहां कि रामायण के अपमान पर चुप रहे समाजवादी पार्टी के मुखिया *अखिलेश यादव* की माता महालक्ष्मी के अपमान पर भी चुप्पी यह साबित करती है कि इसमें उनकी मिलीभगत हैं।

यह भी साबित हो गया कि सपा मुखिया को अपने आप को हिन्दू बताना भगवान विष्णु और भगवान परशुराम का मंदिर बनवाने की घोषणा और अपनी पूजा पाठ का प्रचार करना सब एक ढोंग है।
भाजपा मीडिया प्रभारी प्रिंस जायसवाल ने कहा कि अपनी तुष्टिकरण की राजनीति करने के कारण सपा प्रमुख सनातन धर्म का अपमान कराने से बाज नहीं आ रहे हैं।
स्वामी प्रसाद मौर्य तो मानसिक रूप से दिवालिया हो गए हैं।

वास्तव में उनके बयानों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ही सोच है।
भाजपा मीडिया प्रभारी प्रिंस जायसवाल ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव सनातन हिंदू धर्म के देवी देवताओं का अपमान करना बंद करें।