प्रश्नोंत्तरी प्रतियोंगिता का आयोजन – 10 विजेता प्रतिभागी पुरस्कृत

🔴आजमगढ़। केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, आजमगढ़ द्वारा जनपद के हुसैनगंज में एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रश्नोंत्तरी प्रतियोंगिता, समूह चर्चा, गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय क्षेत्र के लोगों ने बहुत ही उत्साह के साथ भागीदारी की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के संयोजक श्री विनोद पाठक ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बताया कि किसी भी राष्ट्र के लिए सबसे जरुरी हैं, उस देश की पहचान और उस देश की समृद्धि। हमारा भारत देश भी अखंड हैं और विश्व में श्रेष्ठ हैं। हमारे देश में विभिन्न धर्म और समुदाय के लोग रहते हैं बावजूद इसके हमारे देश में लोगों के बीच एकता और एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना देखने को मिलती हैं।

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी तारिक अजीज ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए बताया कि “एक भारत श्रेष्ठ भारत”, एक नया और प्रभावशाली अभियान है, जो भारत सरकार द्वारा शुरु किया गया हैं। भारत के प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर 2015, सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस) पर इस नयी पहल को शुरु करने की घोषणा की थी। इस योजना का उद्देश्य मौजूदा सांस्कृतिक संबंधों के माध्यम से देश के विभिन्न भागों में एकता को बढ़ावा देना हैं। इसका उद्देश्य उन भारतीयों के बीच भी सम्बंधों को सुधारना है, जो पूरे देश में अलग-अलग भागों में रह रहे हैं। ये पहल लोगों को लोगों से जोड़ेगी जो वास्तव में भारत में एकता को बढ़ायेगी।

इस मौके पर विभाग द्वारा विषयांतर्गत एक प्रश्नोंत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें सही जवाब देने वाले 10 विजेता प्रतिभागियों राधेश्याम, अनिल प्रजापति, लालटू, राजबली यादव, सूरज, जयप्रकाश, सुरेंद्र, पूनम, अनिकेत और मुकेश को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रजनीश चंद्र गुप्ता, ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी, संतोष, अनिल, बृजेश सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

दिनांक:- 26 जून, 2022