🟥बस्ती 6जनवरी।
पंजाब के फिरोजपुर में जाते समय प्रधानमंत्री के सुरक्षा में हुई अक्षम्य चूक के लिए पंजाब सरकार को जनता कभी माफ नहीं करेगी। चन्नी सरकार द्वारा जानकारी से मुकरना, केन्द्र सरकार के प्रति उदासीनता देश के साथ बहुत बड़ा धोखा का संकेत देता है। इसके लिए आर्य प्रतिनिधि सभा बस्ती मंडल कड़े शब्दों में निन्दा करता है। इस प्रकार की तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य प्रतिनिधि सभा बस्ती मंडल ने कहा कि प्रधान मंत्री द्वारा जिन्दा लौटने पर चन्नी सरकार को धन्यवाद देने की बात कहकर देश के प्रति किये जा रहे षड्यंत्रों की ओर संकेत किया है। आज पूरे भारतवासी इस घटना से बहुत आहत हैं। आज प्रधानमंत्री ने विश्व पटल पर भारत को एक नई पहचान दिलाई है। जिससे विपक्षियों की नींद हराम हो गई है। स्वार्थ ने उनके आँखों पर इस तरह पट्टी बांध दिया है कि वे देश के साथ भी गद्दारी करने से नहीं चूक रहे हैं। पूरे देश मे इसकी निंदा हो रही है।