🔴अब्दुल गफ्फार खान की रिपोर्ट
गोरखपुर(ब्रह्मपुर)
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्व.राम रहस्य महाविद्यालय सिंहपुर की बीएड
प्रशिक्षणरत छात्राओं ने शैलेष मेमोरियल एकेडमी में मंगलवार को
‘भारतीय समाज में स्त्री’ विषय पर आयोजित गोष्ठी में बोलते हुए छात्राध्यापिका प्रतिभा ने कहा कि जागरूकता से ही महिलाओं की स्थिति में सुधार आयेगा और समाज में परिवर्तन भी आयेगा। हमें खुद में परिवर्तन लाते हुए समाज में बदलाव व बराबरी के लिए संघर्ष करना चाहिए।
गोष्ठी में छात्राध्यापिका बंदना चौहान ने कहा कि प्राचीन काल में हमारे देश की महिलाओं ने अपने ज्ञान व श्रम से देश को आगे बढाया था।महिला दिवस दुनिया भर की महिलाओं के संघर्ष का प्रतीक है। छात्राओं ने पितृसत्तात्मक समाज को बदलकर बराबरी पर आधारित समाज बनाने की बात पर जोर दिया।कहा कि महिलाओं के इस अंतर्राष्ट्रीय पर्व पर चाहिए कि महिलाऐं हर तरह के भेदभाव को तोडकर अपने हक के लिए एकजुट होकर काम करें। सभी वक्ताओं ने कहा कि उपभोक्ता वादी संस्कृति ने आज महिलाओं को काफी प्रभावित किया है। सभी ने अश्लीलता, अपसंस्कृति व असमानता के विरुद्ध एकजुट होकर जागरूकता फैलाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर बीएड विभाग के प्राध्यापक उमेश कुमार यादव एवं चक्रपाणि ओझा सहित छात्राध्यापिका कविता सिद्धांर्थ, आरती, नेहा यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से सिद्धिदात्री पांडेय,प्रियंका सिंह, समीक्षा यादव,शालिनी,विश्वेष त्रिपाठी, विजय प्रताप यादव, धनंजय। निषाद, संदीप कुमार, शिवम आदि मौजूद रहे।संचालन रोशनी गुप्ता ने किया।