🔴विनय कुमार गुप्ता

रुद्रपुर देवरिया।
आज 8 मार्च दिन मंगलवार को आर एस मेमोरियल स्कूल के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकली गयी। प्रभात फेरी के बाद एक संगोष्ठी का आयोजन स्कूल प्रांगण में किया गया जिसमें तमाम लोगो ने अपने विचार व्यक्त किये। संगोष्ठी को संबोधित करए हुए स्कूल के प्रबंधक ब्रह्म नंद दुबे ने कहा कि आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई हैं। हर क्षेत्र में वह मिसाल कायम कर रही हैं। लेकिन कई बार उन्हें समाज में लैंगिक असमानता का व्यवहार झेलना पड़ता है। ऐसे में इस दिन महिलाओं के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए। प्रधानाचार्य अजित द्विवेदी ने कहा कि कई सदियों से महिलाएं आपने अधिकारों के लिए लड़ती आई हैं और आज भी लड़ ही रही हैं। हमारे पुरुष प्रधान समाज में, सदैव महिलाओं को अनदेखा किया गया है, शायद यही वजह है इस दिवस को मनाने की। मंडावी पांडेय ने कहा महिलाओं के लिए कुछ करने का अर्थ यह नहीं कि कुछ अलग और खास करें। आप अपने आस-पास कि महिलाओं से ठीक से पेश आएं, उन्हें सम्मान दें, उनके विचारों को भी तवज्जोह दें। वह महिला आपकी माता, बहन, पत्नी, सहकर्मी कोई भी हो सकती है। सुनील चौधरी ने कहा कि हमारे देश कि तरह विश्व के कई देशों में महिलाओं कि स्थिति अच्छी नहीं है और उन्हें बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए, सब को अपना योगदान देना होगा और यह तभी मुमकिन है जब हम स्वयं उसका सीधा उदाहरण बनें। सुशील यादव ने कहा कि
आज के दौर में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं, तो उनके साथ यह भेद-भाव क्यों। आइये हम सब मिलकर इस महिला दिवस पर संकल्प लेते हैं कि आज से हम सब, महिलाओं का सम्मान करेंगे और उनके प्रगति में कभी बाधा नहीं बनेंगे। सभा को लष्मीकांत दुबे, इन्द्रबलिका सिंह, बबिता राव, नीलम, चंद्रकला, मधु सिंह, आदि ने भी संबोधित किया।